whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054257
Loading...


एसडीएम की जांच में डीलर द्वारा कम राशन देने की पुष्टि

location_on गढ़वा access_time 02-Jun-25, 12:05 AM visibility 230
Share



एसडीएम की जांच में डीलर द्वारा कम राशन देने की पुष्टि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ने डंडई प्रखंड के लवाही कला गांव में रानी महिला विकास समिति द्वारा संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की राशन दुकान की जांच की। यह जांच गांव के लगभग 50 ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित शिकायती पत्र के आधार पर की गई थी। जांच के दौरान दुकान पर किसी प्रकार का साइन बोर्ड, संकेतक, सूची या विवरणी नहीं मिला, बल्कि वहां एक टेंट हाउस का संचालन होते पाया गया।

पीडीएस दुकान की संचालिका एवं महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमति श्रद्धा देवी से जब समूह की अन्य महिला सदस्यों के नाम पूछे गए, तो वे न तो रजिस्टर दिखा सकीं और न ही सभी सदस्याओं के नाम बता पाईं। ग्रामीणों ने कम राशन देने, बार-बार चक्कर कटवाने जैसी कई शिकायतें की थीं।

जांच के दौरान मौके पर उपस्थित कुछ लाभुकों ने पूरा राशन मिलने की बात कही, लेकिन अधिकांश लाभुकों ने एसडीओ को बताया कि उन्हें कम मात्रा में राशन दिया जाता है। किताबउद्दीन अंसारी ने बताया कि उनके परिवार में चार सदस्य हैं, लेकिन उन्हें केवल 18 किलो राशन मिलता है। सुदामा साव ने भी यही बात दोहराई। राधिका देवी ने बताया कि उन्हें केवल 17 किलो चावल मिलता है, जबकि परिवार में चार सदस्य हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तीन-चार बार दुकान जाने के बाद ही राशन मिल पाता है। रामसूरत यादव ने बताया कि पांच सदस्यीय परिवार के लिए उन्हें केवल 22.5 किलो चावल मिलता है, जबकि उन्हें 25 किलो राशन मिलना चाहिए।

एसडीओ ने संबंधित डीलर को कड़ी चेतावनी दी और निर्देश दिया कि सभी लाभुकों को समय पर और पूरी मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन विभागीय वरीय अधिकारियों को कार्रवाई की अनुशंसा सहित भेजा जा रहा है।

एसडीओ ने क्षेत्र के सभी डीलरों से अपील की कि वे लाभुकों को नियमित रूप से और पूरी मात्रा में राशन उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटतोली के मामलों को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है और राशन में सेंधमारी न केवल अनैतिक, बल्कि आपराधिक कृत्य है। जांच के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play