गढ़वा : गढ़वा ने चार मेडल जीतकर झारखंड राज्य प्रतियोगिता में मचाया धमाल
गढ़वा। गोड्डा में आयोजित प्रथम झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन गढ़वा जिला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए। अंडर-19 बालिका वर्ग में अंजली कुमारी ने पूर्वी सिंहभूम की परलीन भामरा को 4-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में गढ़वा के नीतीश कुमार मेहता ने अपने ही जिले के अनिल कुमार मेहता को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त अनिमेष कुमार पांडेय ने धनबाद के सौर्य प्रताप को 3-1 से हराकर रजत पदक जीता, जिससे गढ़वा की झोली में कुल चार मेडल (दो गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्रॉन्ज) आए।
गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के कोच कमलेश कुमार दुबे और मैनेजर संजय कुमार सिंह को खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बधाइयाँ मिल रही हैं।
बधाई देने वालों में संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, धनंजय कुमार सिंह, नंद कुमार गुप्ता, दीपक, सुशील केशरी, संजय सोनी, संतोष, अमित सिंह, सिस्टर रोशना, अशोक विश्वकर्मा, चंद्रभूषण सिन्हा, प्रिंस सोनी, अमोद कुमार पांडेय, अजय ठाकुर, पंकज कुमार सोनी, नवनीत शुक्ला, मनोज पाठक, शांति देवी सहित अनेक खेलप्रेमी एवं अभिभावक शामिल हैं।
गढ़वा के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ा है और खेल क्षेत्र में जिले की प्रतिभा को नया आयाम मिला है।