whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476051
Loading...


मिलाप मेडिकल सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 86 मरीजों का हुआ उपचार

location_on गढ़वा access_time 01-Jun-25, 11:40 PM visibility 221
Share



मिलाप मेडिकल सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 86 मरीजों का हुआ उपचार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की पहल, हर महीने आयोजित होगा शिविर

गढ़वा। लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के तत्वावधान में मिलाप मेडिकल सेंटर में रविवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। पंजीकरण के उपरांत मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त परामर्श दिया गया और आवश्यकता अनुसार दवाएं भी वितरित की गईं।

शिविर में कुल 86 मरीजों का इलाज किया गया। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. महजबीं, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शमशेर सिंह एवं जनरल फिजिशियन सह क्लब अध्यक्ष डॉ. असजद अंसारी ने सेवाएं दीं।

क्लब के अध्यक्ष डॉ. अंसारी ने कहा, “जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है और इसे हम पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। सेवा ही हमारा उद्देश्य है।” उन्होंने बताया कि यह शिविर हर महीने की पहली तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा और भविष्य में इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा।

क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से गरीब और जरूरतमंद लोगों को न केवल समय पर इलाज मिलता है बल्कि आर्थिक बोझ से भी राहत मिलती है। इस अवसर पर क्लब के सचिव उपेंद्र ठाकुर, सह सचिव देवेंद्र गुप्ता, जीएनएम सेजल केशरी, यूसुफ अंसारी, राहुल मुण्डवाल सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

यह स्वास्थ्य शिविर सेवा, समर्पण और समाज के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण बनकर सामने आया है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play