whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26475383
Loading...


एसडीएम ने कांडी में फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील

location_on गढ़वा access_time 01-Jun-25, 11:36 PM visibility 231
Share



एसडीएम ने कांडी में फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बिना योग्य तकनीशियन और डॉक्टर के चल रहा था संचालन, जांच के दौरान पकड़ी गई गड़बड़ी

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और कानून के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने रविवार को कांडी बस स्टैंड के पास अवस्थित केयर अल्ट्रासाउंड सेंटर को मौके पर ही सील कर दिया। यह कार्रवाई क्षेत्र भ्रमण के दौरान अचानक की गई, जब एसडीएम डुमरसोता जाने के क्रम में सेंटर के सामने से गुजर रहे थे।

एसडीएम को सेंटर के बोर्ड को देखकर संदेह हुआ, जिस पर उन्होंने तत्काल जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि अल्ट्रासाउंड करने वाला कर्मी केवल 12वीं पास है और फिलहाल स्नातक (बीए) की पढ़ाई कर रहा है।

उसके पास न तो कोई मेडिकल डिग्री है और न ही कोई डिप्लोमा या प्रमाण पत्र। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और मझिआंव के रजनीकांत वर्मा नामक व्यक्ति का यह जांच केंद्र है, जिसमें वह 30 हजार मासिक वेतन पर कार्यरत है।

महिला का अल्ट्रासाउंड कर रहा था अनधिकृत व्यक्ति

जांच के दौरान ही एक गर्भवती महिला अपने पति के साथ अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंची। एसडीएम ने बाहर बैठकर देखा कि महिला को उसी कर्मी ने जांच कर बाहर भेजा। महिला ने बताया कि उसने किसी डॉक्टर की सलाह के बिना ही यहां जांच करवाई है। जब टेक्नीशियन से पूछा गया कि डॉक्टर टैग वाले व्यक्ति की अनुपस्थिति में जांच क्यों कर रहे हैं, तो उसने स्पष्ट रूप से बताया कि डॉक्टर कभी आते ही नहीं हैं, वह खुद ही रोजाना जांच करता है।

मौके पर ही केंद्र किया गया सील

एसडीएम संजय कुमार ने इस पूरे मामले की जानकारी तत्काल सिविल सर्जन को दी। सिविल सर्जन की सलाह पर उन्होंने केंद्र को वहीं पर सील कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान कांडी थाना की महिला सब इंस्पेक्टर जूली टुडू एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।

एसडीएम ने कहा कि इस तरह के अवैध संचालन से मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है, जो गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन को रिपोर्ट भेजते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है।

अन्य अल्ट्रासाउंड संचालकों को चेतावनी

संजय कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के अन्य अल्ट्रासाउंड संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी है कि वे सभी आवश्यक कानूनी मानकों का पालन करें।

यदि कोई केंद्र बिना योग्यता, अनुमति और डॉक्टर की उपस्थिति के संचालन करते हुए पाया गया, तो सीलिंग और प्राथमिकी जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play