whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922664
Loading...


एसडीएम ने खुद चलाया फावड़ा, मुसहर परिवार के आवास निर्माण की रखी नींव

location_on गढ़वा access_time 01-Jun-25, 11:23 PM visibility 272
Share



एसडीएम ने खुद चलाया फावड़ा, मुसहर परिवार के आवास निर्माण की रखी नींव


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : दो दिन पहले ही किया था दौरा, 24 घंटे के भीतर शुरू हुआ कार्य

सामाजिक न्याय और संवेदनशील प्रशासन का प्रतीक बनते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को मेराल प्रखंड के बाना गांव स्थित मुसहर टोली में दो अत्यंत गरीब परिवारों के लिए आवास निर्माण कार्य की नींव खुद अपने हाथों से फावड़ा चलाकर रखी। इस मानवीय पहल के पीछे की पृष्ठभूमि में दो दिन पहले एसडीएम द्वारा किया गया वही दौरा था, जिसमें उन्होंने मुसहर समुदाय की बदहाल स्थिति को नजदीक से देखा था।

उस समय उन्होंने पाया था कि मुसहर परिवार अस्थायी झोपड़ियों में रह रहे हैं और जिन जमीनों पर उनका अधिकार है, उस पर कुछ अन्य स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।

हालांकि लगभग एक एकड़ भूमि अब भी खाली पड़ी है। इस स्थिति को देखते हुए एसडीएम संजय कुमार ने अंचल अधिकारी यशवंत नायक को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया और बीडीओ को निर्देशित किया कि खाली भूमि पर मुसहर परिवारों के लिए त्वरित रूप से आवास निर्माण कार्य शुरू किया जाए।

24 घंटे में शुरू हुआ निर्माण कार्य

एसडीएम के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामस्वरूप मुसहर और मनोज मुसहर के परिवारों के लिए आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी। बीडीओ मेराल ने मौके पर पहुंचकर लेआउट तैयार करवाया और निर्माण की जिम्मेदारी अपनी निगरानी में सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

नींव खुदाई कर मिसाल पेश की

शनिवार को एसडीएम संजय कुमार फिर से मुसहर टोली पहुंचे और आवास निर्माण की शुरुआत स्वयं फावड़ा चलाकर की।

उन्होंने नींव खुदाई कर इस कार्य की शुरुआत की और उपस्थित ग्रामीणों व लाभुकों को मिठाई खिलाकर इस खुशी के क्षण को साझा किया।

मनोज मुसहर खुद भी अपने घर की नींव खुदाई में फावड़ा उठाकर लग गए। यह दृश्य देखकर मुसहर परिवारों के बूढ़े, बच्चे सभी की आंखों में उम्मीद और चेहरे पर मुस्कान थी—पहली बार अपना पक्का घर बनता देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

इस अवसर पर पूर्व मुखिया विजय सिंह, रामा राम, रविन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।

एसडीएम संजय कुमार की यह पहल सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है, जो बताता है कि प्रशासनिक इच्छाशक्ति और संवेदनशीलता मिलकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक राहत पहुंचा सकते हैं।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play