whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162231 readers visited
Loading...

Advertisement

सोशल मीडिया पोस्ट पर त्वरित संज्ञान, 50 किमी दूर दिव्यांग के घर पहुंचे एसडीएम

location_on गढ़वा access_time 01-Jun-25, 11:19 PM visibility 441
Share



सोशल मीडिया पोस्ट पर त्वरित संज्ञान, 50 किमी दूर दिव्यांग के घर पहुंचे एसडीएम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : छोटन पासवान बोले– “एसडीएम देहरी पर आ गए, मेरी समस्याएं हल हो गईं”

जनसेवा और संवेदनशील प्रशासन का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए 50 किमी दूर कांडी प्रखंड के डुमरसोता गांव स्थित एक दिव्यांग व्यक्ति के घर पहुंचे। उन्होंने दिव्यांग छोटन पासवान की समस्याएं मौके पर जाकर सुनीं और उनके समाधान का भरोसा भी दिया।

दरअसल, एसडीएम संजय कुमार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (एक्स) पर 35 वर्षीय दिव्यांग छोटन पासवान से संबंधित एक पोस्ट दिखाई दी। मामला उनके अनुमंडल क्षेत्र का होने के चलते उन्होंने बिना देर किए तुरंत संबंधित व्यक्ति से संपर्क साधा और रविवार होने के बावजूद मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर डुमरसोता गांव जा पहुंचे।

Advertisement

छोटन पासवान की स्थिति देख एसडीएम खुद भावुक हो गए। छोटन ने बताया कि वह दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं बनने देते, पंचर की दुकान चलाकर मेहनत से परिवार का पालन कर रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी, मां और एक बेटा हैं। उन्होंने आवास, राशन कार्ड, बैटरी चालित ट्राई साइकिल, हैंडपंप आदि की आवश्यकता जताई। छोटन ने यह भी बताया कि पेंशन तो मिल रही है, लेकिन झोपड़ी में जीवन गुजर-बसर करना मुश्किल होता जा रहा है।

एसडीएम संजय कुमार ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे पात्रता के अनुसार उन्हें सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जब छोटन का घर बन जाएगा, वे मिठाई लेकर वहां आएंगे।

Advertisement

स्थानीय युवकों ने जब छोटन से कहा कि अब उन्हें अपनी समस्याएं खुलकर रखनी चाहिए, तो छोटन ने भावुक होकर कहा, “एसडीएम खुद मेरी देहरी पर आ गए हैं, तो अब मुझे कोई समस्या ही नहीं दिख रही। आज मुझे जो खुशी मिल रही है, वह शब्दों से परे है।”

इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। शशांक शेखर द्विवेदी, साजिद शैम, शिवपूजन विश्वकर्मा, मणिकांत गुप्ता सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद थे।

एसडीएम की यह पहल समाज में संवेदनशील प्रशासन और आमजन से सीधे जुड़ाव का बेहतरीन उदाहरण बन गई है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play