whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157166 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

इस सप्ताह कॉफी विद एसडीएम में कोचिंग संस्थानों के संचालक होंगे मेहमान

location_on गढ़वा access_time 01-Jun-25, 11:13 PM visibility 254
Share



इस सप्ताह कॉफी विद एसडीएम में कोचिंग संस्थानों के संचालक होंगे मेहमान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में शैक्षणिक माहौल की बेहतरी पर होगी खुलकर चर्चा, सुझाव भी लिए जाएंगे

गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में संचालित लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” इस सप्ताह शिक्षा जगत से जुड़े प्रमुख लोगों के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में गढ़वा अनुमंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न कोटि के कोचिंग संस्थानों के संचालकों, प्रबंधकों एवं शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि कोचिंग संस्थानों की भूमिका छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी माहौल देने में अहम होती है। गढ़वा के छात्र अब न केवल एकेडमिक परीक्षाओं में बल्कि अखिल भारतीय स्तर की सेवाओं, आईआईटी, नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement
ऐसे में स्थानीय कोचिंग संस्थानों को प्रोत्साहित कर और बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करना समय की मांग है।

उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य से जुड़े लोग समाज के प्रबुद्ध वर्ग से आते हैं और समाज तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों में उनके सुझाव और अनुभव अत्यंत उपयोगी हो सकते हैं। इसी उद्देश्य से इस सप्ताह के संवाद सत्र में कोचिंग संचालकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

यह संवाद सत्र आगामी बुधवार, 4 जून को आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक घंटे की अनौपचारिक चर्चा के दौरान कोचिंग संचालकों से उनके अनुभव, समस्याएं और गढ़वा के शैक्षणिक विकास हेतु सुझाव लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि एसडीएम संजय कुमार हर सप्ताह “कॉफी विद एसडीएम” कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनते हैं और रचनात्मक सुझाव भी प्राप्त करते हैं।

Advertisement
अब तक अधिवक्ताओं, होटल व्यवसायियों, व्यापारियों, स्वच्छता कर्मियों, किसानों, मजदूरों, साहित्यकारों, दिव्यांगों, टैक्सी ड्राइवरों, फुटपाथ विक्रेताओं और किन्नरों जैसे वर्गों को आमंत्रित किया जा चुका है।

इस क्रम में 4 जून को होने वाला यह संवाद कार्यक्रम 26वां संस्करण होगा, जिसमें शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़ी चर्चा केंद्र में रहेगी।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play