गढ़वा : मझियाँव-बरडीहा मुख्य सड़क पर लोका गांव के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों की पहचान नीतीश कुमार (निवासी – खोराड़ी, थाना मेराल) और पंकज कुमार (निवासी – मझगवां, थाना माझिया) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक अपनी मां को सरस्वती स्थान छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लोका के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दुर्घटना का शिकार हो गई।
दुर्घटना की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस के सहयोग से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।