whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28046097 readers visited
Loading...


रविवारीय चौपाल: एसडीएम ने सुखबाना के वार्ड 14 में लगाई जनचौपाल, भू-राजस्व मामलों के समाधान का दिया निर्देश

location_on गढ़वा access_time 26-May-25, 04:57 PM visibility 458
Share



रविवारीय चौपाल: एसडीएम ने सुखबाना के वार्ड 14 में लगाई जनचौपाल, भू-राजस्व मामलों के समाधान का दिया निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सदर एसडीएम संजय कुमार ने रविवार को नवादा पंचायत अंतर्गत सुखबाना गांव के वार्ड संख्या 14 में जन चौपाल का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याओं और सुझावों को विस्तार से सुना।

चौपाल के दौरान मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव और वार्ड सदस्य सीमा देवी ने बताया कि क्षेत्र में भू-राजस्व से जुड़े अनेक मामले लंबित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 70-80 घरों के नामांतरण (दाखिल-खारिज) नहीं हो पा रहे हैं, जबकि वे दशकों से उस भूमि पर रह रहे हैं। जमीन की रसीद या केवाला उनके पास हैं, लेकिन पंजी टू में नाम दर्ज नहीं होने के कारण भू-माफिया की नजर उन जमीनों पर बनी रहती है।

ग्रामीणों ने चिंता जताई कि शहरीकरण के चलते जमीन की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे भूमि विवाद और झगड़े आम हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दो साल पूर्व एक हत्या भी भूमि विवाद को लेकर हो चुकी है। इस पर एसडीएम संजय कुमार ने सदर अंचल अधिकारी सफी आलम को दूरभाष पर निर्देश दिया कि गांव में विशेष राजस्व कैंप लगाया जाए, जिसमें दाखिल-खारिज, ऑनलाइन प्रविष्टि, लगान निर्धारण, एलपीसी और भूमि विवादों से जुड़े मामलों का त्वरित निपटारा किया जाए।

इस अवसर पर मुखिया श्रीमती आशा देवी एवं ग्रामीणों की ओर से एसडीएम को गांव की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया। इसमें भू-माफिया गतिविधियों पर रोक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की गई।

एसडीएम संजय कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव की विधि व्यवस्था और राजस्व मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि अब से वे हर सप्ताह किसी न किसी गांव में जनचौपाल आयोजित करेंगे, जिससे जनता की समस्याएं सीधे सुनी और सुलझाई जा सकें।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play