whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157544 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

एसडीएम ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, मालिक और चालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

location_on गढ़वा access_time 26-May-25, 04:46 PM visibility 643
Share



एसडीएम ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, मालिक और चालक के खिलाफ होगी कार्रवाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रविवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सदर एसडीएम संजय कुमार ने अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए एक बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर को पकड़ा। यह ट्रैक्टर कोटमा निवासी चालक सुनील चंद्रवंशी चला रहा था। पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रैक्टर का मालिक जाकिर अंसारी है, जिसे मौके पर बुलाया गया।

एसडीएम ने तत्काल अंचल अधिकारी मेराल यशवंत नायक और थाना प्रभारी मेराल को फोन पर सूचित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कुछ ही देर में अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें सौंप दिया गया।

पूछताछ में चालक और मालिक ने स्वीकार किया कि वे लोग यूरिया नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते हैं।

Advertisement
इस पर एसडीएम ने खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार सजग और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे अपराधी माफिया तत्व हतोत्साहित हों।

एसडीएम ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि ये वाहन न केवल अवैध गतिविधियों में संलिप्त होते हैं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं के बाद पहचान में न आ पाने के कारण गंभीर कानून व्यवस्था की समस्या भी पैदा करते हैं। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों, अंचल अधिकारियों और परिवहन विभाग को निर्देश दिया कि बिना नंबर प्लेट के किसी भी मोटरयुक्त वाहन की धरपकड़ कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा अवैध खनन और अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play