whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054123
Loading...


रंका में जमीन विवाद को लेकर अधेड़ की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

location_on गढ़वा access_time 26-May-25, 04:31 PM visibility 634
Share



रंका में जमीन विवाद को लेकर अधेड़ की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के बरवाही गांव में जमीन विवाद को लेकर एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुद्रिका यादव के रूप में हुई है। घटना रविवार रात की है जब वह अपने मवेशियों के पास गोशाला के समीप सोया हुआ था।

परिजनों ने बताया कि सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन के दौरान उसका शव खून से लथपथ हालत में गोशाला के पास पाया गया। परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और तुरंत रंका थाना को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मुद्रिका यादव का अपने गोतिया (सगोत्रीय) परिवार से जमीन को लेकर वर्षों पुराना विवाद चल रहा था।

पुलिस ने प्राथमिक जांच और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर संभावित हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल घटना को लेकर गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play