whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26468028
Loading...


गढ़वा की रेल समस्याओं को लेकर सांसद विष्णु दयाल राम से मुरली श्याम सोनी ने की मुलाकात, दिया मांग पत्र

location_on गढ़वा access_time 26-May-25, 04:27 PM visibility 622
Share



गढ़वा की रेल समस्याओं को लेकर सांसद विष्णु दयाल राम से मुरली श्याम सोनी ने की मुलाकात, दिया मांग पत्र


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला की विभिन्न रेल समस्याओं को लेकर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं रेलवे सलाहकार समिति सदस्य (धनबाद मंडल) श्री मुरली श्याम सोनी ने आज माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम से उनके डाल्टनगंज आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सांसद को एक मांग पत्र सौंपा और गढ़वा के रेल यात्रियों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया।

मांग पत्र में प्रमुख रूप से सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13339) के समय परिवर्तन पर चिंता जताई गई। मुरली श्याम सोनी ने बताया कि यह ट्रेन पहले रात्रि 10:00 बजे गढ़वा से खुलती थी, जिसे अब रात्रि 1:00 बजे कर दिया गया है। इस परिवर्तन से गढ़वा, नगर, रामूना, विंदमगंज से डेहरी ऑन सोन और पटना जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग इस ट्रेन से पटना मेडिकल, सरकारी कार्य, डॉक्टर से परामर्श और उत्तर बिहार जाने के लिए सफर करते हैं। ट्रेन के देर रात रवाना होने से पटना पहुंचने का समय सुबह 10:00 बजे हो गया है, जिससे यात्रियों को ट्रांसपोर्ट और अन्य ट्रेनों के कनेक्शन में परेशानी हो रही है।

इसके अलावा, उन्होंने रांची-चोपन एक्सप्रेस को वाराणसी तक विस्तार देने की भी मांग की, जिससे क्षेत्रीय लोगों को वाराणसी जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन रातभर चोपन स्टेशन पर खड़ी रहती है, जबकि उसे वाराणसी तक बढ़ाया जा सकता है।

मुरली श्याम सोनी ने यह भी कहा कि माननीय सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों से गढ़वा रोड-चोपन रेलखंड पर कई ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है, दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है और गढ़वा स्टेशन का सुंदरीकरण भी तेजी से हो रहा है।

हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस के गढ़वा में ठहराव को भी उन्होंने सांसद की उपलब्धि बताया और गढ़वा की जनता की ओर से धन्यवाद और बधाई दी। उन्होंने सांसद महोदय से निवेदन किया कि महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play