whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28371243 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

एक देश एक चुनाव को लेकर किसानों के बीच कार्यक्रम, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने किया नेतृत्व

location_on गढ़वा access_time 26-May-25, 04:23 PM visibility 618
Share



एक देश एक चुनाव को लेकर किसानों के बीच कार्यक्रम, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने किया नेतृत्व


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के अरंगी गांव में एक देश एक चुनाव को लेकर किसानों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव का समर्थन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि एक देश एक चुनाव राष्ट्रहित में अत्यंत आवश्यक है। इससे देश में विकास की गति तेज होगी, समय और धन की बचत होगी और भारत तरक्की के रास्ते पर और मजबूती से आगे बढ़ेगा।

Advertisement

उन्होंने बताया कि 1952, 1957, 1962 और 1967 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए गए थे। 1983 में चुनाव आयोग ने और 1999 में विधि आयोग ने भी इस विचार को दोहराया था। अब पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है, जो पूरी तरह से देशहित में है।

उदय कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है। अगर देश में सभी चुनाव एक साथ होंगे, तो जनप्रतिनिधि पूरे समय देश के विकास में लग सकेंगे। इससे प्रशासनिक समस्याएं भी कम होंगी और जनता को राहत मिलेगी।

इस कार्यक्रम में अंगद कुमार, बलराम महतो, रामा प्रसाद बिंद, हरिओम प्रसाद महतो, जीतन महतो, मुस्लिम अंसारी, विजय कुमार कुशवाहा, लालदीप मेहता, संजय कुशवाहा, दिलीप कुमार, एस कुमार, मुकेश कुमार कुशवाहा, जयप्रकाश कुमार, अखिलेश कुशवाहा, लव कुमार कुशवाहा, रामस्वरुप महतो, विजय लखन कुमार, संजय कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play