whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27926401
Loading...


भ्रष्टाचार की नई पटकथा: छह महीने में छह गंभीर आरोप, झामुमो ने विधायक का जारी किया रिपोर्ट कार्ड

location_on गढ़वा access_time 23-May-25, 08:04 PM visibility 680
Share



भ्रष्टाचार की नई पटकथा: छह महीने में छह गंभीर आरोप, झामुमो ने विधायक का जारी किया रिपोर्ट कार्ड


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले की राजनीति में इस समय जबरदस्त हलचल मची हुई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जनविरोधी कार्यशैली के छह गंभीर आरोप लगाते हुए उनके छह महीने के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है।

शुक्रवार को झामुमो ने शहर के घंटाघर चौक पर “लापता विधायक खोजो” कार्यक्रम के तहत आमजन के बीच पर्चे बांटे और विधायक की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य धीरज दुबे ने कहा कि गढ़वा की जनता ने विधायक पर जो भरोसा किया था, वह अब टूट चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं में लूट और कमीशनखोरी को अंजाम देने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है और यह सब एक सुनियोजित भ्रष्टाचार का हिस्सा है।

झामुमो के छह आरोपों की मुख्य बातें:

1. कमीशनखोरी और रिश्वतखोरी: सरकारी योजनाओं में ठेकेदारों से मोटा कमीशन मांगा जा रहा है। इनकार करने पर उन्हें धमकाया और अपमानित किया जाता है।

2. भाई-भतीजावाद: योजनाओं के ठेके विधायक के करीबी रिश्तेदारों को दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें विशेष लाभ मिल रहा है।

3. अलकतरा घोटाले की पुनरावृत्ति: पहले की तरह फिर से सड़क निर्माण और अन्य कार्यों में भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं।

4. जनता से दूरी: विधायक न तो आम लोगों की समस्याओं में साथ दे रहे हैं, न ही सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। कहा गया कि वे केवल पैसे वालों और माफिया के बीच सक्रिय रहते हैं।

5. कार्यकर्ताओं की उपेक्षा: जो कार्यकर्ता चुनाव के समय साथ थे, वे अब खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं क्योंकि चुनाव जीतने के बाद उनकी अनदेखी की गई।

6. जनहित की उपेक्षा: विधायक कोटे से कामों में पारदर्शिता नहीं है, और जनहित की उपेक्षा हो रही है।

धीरज दुबे ने कहा, “विधायक ने कहा था कि जो दस साल किया था, वही करेंगे। जनता पूछ रही है कि वे दस साल में किया क्या?” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी, तो झामुमो बड़े आंदोलन की शुरुआत करेगा।

कार्यक्रम में झामुमो के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष शंभु राम, सचिव शरीफ अंसारी, जवाहर पासवान, तनवीर आलम, चन्दन जायसवाल, दीपमाला कुमारी सहित कई लोग शामिल थे।

कार्यक्रम का मकसद जनता को यह बताना था कि उनके प्रतिनिधि अब जनहित से भटककर निजी लाभ के लिए कार्य कर रहे हैं। झामुमो ने स्पष्ट किया कि यदि विधायक की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले समय में आंदोलनात्मक रणनीति अपनाई जाएगी।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play