whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27930159
Loading...


:धीरे-धीरे बदल रही है दुलदुलवा की तस्वीर

location_on गढ़वा access_time 16-May-25, 11:11 PM visibility 685
Share



:धीरे-धीरे बदल रही है दुलदुलवा की तस्वीर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा  : दंडात्मक के साथ-साथ सुधारात्मक प्रयास जारी : एसडीएम

एसडीएम ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद

ग्रामीणों के व्यवहार परिवर्तन से उखड़ेंगी अवैध शराब कारोबार की जड़ें

गढ़वा: मेराल प्रखंड का दुलदुलवा गांव अब धीरे-धीरे बदलाव की राह पर है। एक समय यह गांव अवैध शराब के कारोबार के लिए बदनाम था, लेकिन अब यहां के लोग इस काले कारोबार से दूरी बना रहे हैं। यह बदलाव लाने में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार की कड़ी मेहनत और संवेदनशील प्रयासों की अहम भूमिका रही है।

एसडीएम ने गांव को लिया गोद, लगातार कर रहे संवाद

एसडीएम संजय कुमार ने दुलदुलवा गांव को स्वैच्छिक रूप से गोद लिया है और इसकी तस्वीर बदलने के लिए व्यक्तिगत रुचि और प्रयासों से लगातार काम कर रहे हैं।

उन्होंने यहां के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से अलग-अलग संवाद कर उन्हें समझाया कि अवैध शराब न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि समाज की शांति और सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

दंडात्मक कार्रवाई के साथ स्नेह भरी काउंसलिंग का असर

लगातार दंडात्मक कार्रवाई और संवाद के चलते गांव के कई लोगों ने अवैध शराब का धंधा छोड़ना शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से यहां रोज़ाना संवाद और काउंसलिंग जारी है। गुरुवार को भी एसडीएम ने देवी धाम स्थित पीपल पेड़ के नीचे चबूतरे पर चौपाल लगाई, जिसमें लगभग 100 ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्होंने एक-एक व्यक्ति से बातचीत कर व्यक्तिगत समस्याएं भी सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

नशा छोड़ने वालों को मिलेगा सम्मान और नई पहचान

एसडीएम ने बताया कि जो लोग नशा कारोबार छोड़ रहे हैं उन्हें ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा और प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। इन लोगों को गांव में नशा विरोधी माहौल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

वैकल्पिक रोजगार के लिए मिलेगा प्रशासनिक सहयोग

दुलदुलवा पंचायत भवन में आयोजित बैठक में 200 से अधिक ग्रामीणों को वैकल्पिक व्यवसाय, ऋण सब्सिडी और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एसडीएम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति शराब छोड़कर वैकल्पिक रोजगार अपनाना चाहता है तो उसे प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग मिलेगा।

ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति बढ़ा भरोसा

जहां पहले ग्रामीण प्रशासनिक गाड़ियों को देख भाग जाते थे, वहीं अब वही लोग एसडीएम के स्वागत में आगे आते हैं, चौपाल में भाग लेते हैं और उनकी बातों को ध्यान से सुनते हैं। यह व्यवहार परिवर्तन प्रशासनिक प्रयासों पर ग्रामीणों के बढ़ते विश्वास का परिचायक है।

कैंप लगाकर जन समस्याओं का समाधान

एसडीएम ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य, राशन कार्ड, आवास, पेंशन आदि की समस्याओं को लेकर कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों की शिकायतों का समाधान मौके पर ही हो सके।

वरीय पदाधिकारी भी करेंगे सीधा संवाद

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि जल्द ही उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय समेत जिले के वरीय पदाधिकारी भी दुलदुलवा पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं जानकर समाधान की दिशा में काम करेंगे।

दुलदुलवा का यह बदलाव यह साबित करता है कि प्रशासनिक संवेदनशीलता, सतत संवाद और सकारात्मक इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी गांव की दिशा और दशा बदली जा सकती है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play