whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157078 readers visited
Loading...

Advertisement

एसी से बाहर नहीं निकले भाजपा के बड़े नेता

location_on गढ़वा access_time 16-May-25, 11:07 PM visibility 787
Share



एसी से बाहर नहीं निकले भाजपा के बड़े नेता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा की तिरंगा यात्रा से विधायक-सांसद नदारद - धीरज दुबे का हमला

गढ़वा: देशभर में भाजपा द्वारा संचालित “तिरंगा यात्रा” के तहत जहां कार्यकर्ता जोश-ओ-खरोश से सड़कों पर उतरे, वहीं गढ़वा जिला में भाजपा के कई शीर्ष नेता इस आयोजन से दूर नजर आए। गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी और पलामू सांसद बीडी राम सहित भवनाथपुर-विश्रामपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही और रामचंद्र चंद्रवंशी जैसे प्रमुख नेता तिरंगा यात्रा में शामिल नहीं हुए। इस गैरहाज़िरी पर विपक्ष खासा हमलावर हो गया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने इन जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के सांसद-विधायक केवल राष्ट्रवाद का दिखावा करते हैं।

Advertisement
उन्होंने कहा, “जो नेता खुद को बड़ा मानते हैं, वे आम कार्यकर्ताओं के साथ चलने में कतराते हैं। उन्हें एसी कमरों से बाहर आना मंजूर नहीं।”

कार्यकर्ताओं का अपमान, तिरंगे की अवहेलना?

धीरज दुबे ने भाजपा नेताओं पर तिरंगे और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि “भाजपा के कुछ नेताओं के लिए तिरंगा सिर्फ एक दिखावा बनकर रह गया है। राजस्थान में एक भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य का तिरंगे से नाक पोंछना इसका उदाहरण है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा जिन दलबदलू नेताओं को टिकट देती है, वे चुनाव जीतने के बाद जनता से कट जाते हैं और सिर्फ़ अपने स्वार्थों की पूर्ति में लग जाते हैं। “ये नेता जनता के बीच जाने की बजाय सोशल मीडिया और कैमरे के सामने राष्ट्रवाद का प्रदर्शन करते हैं,” उन्होंने आरोप लगाया।

Advertisement

दल-बदलुओं को टिकट, संघर्षशील कार्यकर्ता हाशिए पर

धीरज दुबे ने भाजपा की टिकट वितरण नीति पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “संघर्ष करने वाला कार्यकर्ता दरकिनार कर दिया जाता है और टिकट मिलता है उन नेताओं को जो पहले जेवीएम, एनएसएम या आरजेडी में रह चुके हैं। पार्टी में अब टिकट संघर्ष से नहीं, पैसे और प्रभाव से मिलता है।”

जनता में नाराज़गी, कार्यकर्ताओं का टूटता मनोबल

गढ़वा जिले के कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नाम न छापने की शर्त पर अपनी नाराज़गी व्यक्त की। एक युवा कार्यकर्ता ने कहा, “जब हमारे सांसद और विधायक ही नहीं आएंगे, तो आम कार्यकर्ता का उत्साह कैसे बना रहेगा? तिरंगा यात्रा सिर्फ फोटो और सोशल मीडिया के लिए नहीं होनी चाहिए।

Advertisement
”

विपक्ष का कहना है कि भाजपा को यदि अपने भीतर झांकना है तो पहले अपने नेताओं की जिम्मेदारी तय करनी होगी। वहीं, भाजपा की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play