whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24215135
Loading...


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा, वीर सैनिकों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा access_time 16-May-25, 11:03 PM visibility 124
Share



ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा, वीर सैनिकों को किया गया सम्मानित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गढ़वा शहर में देशभक्ति के नारों और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। यात्रा के पश्चात काली मंदिर प्रांगण में आयोजित एक सम्मान समारोह में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, पूर्व सांसद घूरन राम, रिंकू तिवारी, अरविंद तूफानी, ओम प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण राम और उमेश कश्यप द्वारा उपस्थित सैनिकों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा, “भारत की सैन्य शक्ति को पूरी दुनिया ने देखा है।

हमारी सेना ने देश, ध्वज, जन और भारत भूमि की रक्षा के लिए जो शौर्य और वीरता दिखाई है, वह अतुलनीय है।”

पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा, “हमारी सेना ने शत्रुओं और पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिस पर पूरा देश गर्व करता है। भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगली बार कोई भी ऐसा दुस्साहस करने से पहले सौ बार सोचे।”

उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम अपने वीर जवानों को सैल्यूट कर रहे हैं। भारत ने यह भी साफ कर दिया है कि भले ही युद्ध रुका हो, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और उग्रवाद समाप्त नहीं हो जाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्र के नाम अपने संदेश में यह स्पष्ट किया है कि भारत अब किसी के दबाव में नहीं झुकेगा और हमारे सैनिक हर परिस्थिति का डटकर सामना करने के लिए तैयार हैं।

इस तिरंगा यात्रा में गढ़वा शहर के आम नागरिकों के साथ-साथ कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी शामिल हुईं। उपस्थित प्रमुख लोगों में भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, पूर्व पलामू सांसद घूरन राम, संतोष दुबे, ओम प्रकाश गुप्ता, रिंकू तिवारी, विनय चौबे, अरविंद तूफानी, मुना तिवारी, संजय ठाकुर, जयंत पांडे, उदय कुशवाहा, अभिषेक कश्यप, रितेश दुबे, कैलाश कश्यप, डॉ. पतंजलि, कंचन जायसवाल, मधुलता कुमारी, विनय चंद्रवंशी, जितेंद्र चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी, धनंजय गोंड, विनोद जायसवाल, ब्रजेश उपाध्याय, अरविंद पटवा, विनोद तिवारी, प्रमोद चौबे, मुकेश, निरंजन सिन्हा, राजकुमार मधेशिया, मनीष गुप्ता, टिंकू गुप्ता, विशाल गुप्ता, राजेश ठाकुर, ओम प्रकाश दास, कुंवर एस. सिंह, सुरेंद्र राम, विकास तिवारी, लक्ष्मी पांडे और अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

यह तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति की भावना को सशक्त करने वाली रही, बल्कि वीर जवानों के सम्मान में आयोजित यह आयोजन समाज में देशसेवा और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा बन गया।





Trending News

#1
एसी से बाहर नहीं निकले भाजपा के बड़े नेता

location_on गढ़वा
access_time 16-May-25, 11:07 PM

#2
गढ़वा के अफरोज आलम ने दिखाई इंसानियत की मिसाल, 22वीं बार किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 16-May-25, 10:52 PM

#3
बाबा खोणहर नाथ धार्मिक न्यास समिति में मनमानी के खिलाफ विरोध, सदस्यों ने जताई असहमति, दिया सामूहिक इस्तीफा

location_on गढ़वा
access_time 14-May-25, 10:20 PM

#4
रंका एनएच-343 पर बाइक हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल

location_on गढ़वा
access_time 16-May-25, 10:48 PM

#5
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 16-May-25, 05:33 PM


Latest News

निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन 18 मई को

location_on गढ़वा
access_time 16-May-25, 11:15 PM

:धीरे-धीरे बदल रही है दुलदुलवा की तस्वीर

location_on गढ़वा
access_time 16-May-25, 11:11 PM

एसी से बाहर नहीं निकले भाजपा के बड़े नेता

location_on गढ़वा
access_time 16-May-25, 11:07 PM

गढ़वा के अफरोज आलम ने दिखाई इंसानियत की मिसाल, 22वीं बार किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 16-May-25, 10:52 PM

रंका एनएच-343 पर बाइक हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल

location_on गढ़वा
access_time 16-May-25, 10:48 PM

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 16-May-25, 05:33 PM

भाजपा नगर मंडल गढ़वा ने जल संकट को लेकर सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 15-May-25, 12:14 PM

कॉफ़ी विद एसडीएम : सैनिकों के परिजनों के साथ एसडीएम ने किया संवाद

location_on गढ़वा
access_time 15-May-25, 12:09 PM

बाबा खोणहर नाथ धार्मिक न्यास समिति में मनमानी के खिलाफ विरोध, सदस्यों ने जताई असहमति, दिया सामूहिक इस्तीफा

location_on गढ़वा
access_time 14-May-25, 10:20 PM

सप्ताहिक भंडारा का 75वां सप्ताह पूर्ण, आगे भी निरंतर जारी रहेगी सेवा : आकाश केशरी

location_on गढ़वा
access_time 13-May-25, 10:12 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play