whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26470102
Loading...


भाजपा नगर मंडल गढ़वा ने जल संकट को लेकर सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा access_time 15-May-25, 12:14 PM visibility 840
Share



भाजपा नगर मंडल गढ़वा ने जल संकट को लेकर सौंपा ज्ञापन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहरी जलापूर्ति विभाग की लापरवाही पर जताई नाराजगी, टैंकर से आपूर्ति की मांग

 भीषण गर्मी और जल संकट की गंभीर स्थिति को देखते हुए भाजपा नगर मंडल गढ़वा की ओर से मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में गढ़वा उपायुक्त के नाम उपविकास आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शहरवासियों की जल समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि शहरी जलापूर्ति विभाग का रवैया बेहद लापरवाहीपूर्ण है। इस तपती गर्मी में जब लोगों को प्रतिदिन जल की अत्यधिक आवश्यकता होती है, ऐसे समय में विभाग द्वारा एक सप्ताह के लिए जल आपूर्ति रोक देना जनविरोधी निर्णय है।

उन्होंने मांग की कि विभाग वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकर के माध्यम से सभी वार्डों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो। भाजपा नेताओं का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य किसी अन्य मौसम में किया जाना चाहिए, जब जल की आवश्यकता इतनी तीव्र न हो।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वर्तमान में शहर के चापाकल और कुओं का जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे लोग पीने के पानी से भी वंचित हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में नगर परिषद को तुरंत हस्तक्षेप करते हुए टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था करनी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, अंकित तिवारी, लक्ष्मी पांडे, बंधु राम, शुभम गुप्ता, संतोष कश्यप, राकेश शंकर गुप्ता, विशाल गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play