whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054291
Loading...


कॉफ़ी विद एसडीएम : सैनिकों के परिजनों के साथ एसडीएम ने किया संवाद

location_on गढ़वा access_time 15-May-25, 12:09 PM visibility 594
Share



कॉफ़ी विद एसडीएम : सैनिकों के परिजनों के साथ एसडीएम ने किया संवाद


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : संवाद में कई पूर्व सैनिकों की भी रही सहभागिता

सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ा है पूरा समाज और प्रशासन : एसडीएम

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सैनिकों के अदम्य शौर्य और साहस को किया गया नमन

 सदर एसडीएम संजय कुमार की पहल पर चलाए जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" के अंतर्गत इस बार एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के परिजनों को आमंत्रित किया गया। इस विशेष आयोजन में 1971 के युद्ध और कारगिल युद्ध में भाग ले चुके कई भूतपूर्व सैनिकों ने भी भागीदारी की।

कार्यक्रम के दौरान सैनिकों के परिजनों ने न सिर्फ अपने विचार साझा किए, बल्कि अपनी निजी समस्याएं एवं जिले की बेहतरी को लेकर सुझाव भी दिए।

सहेजना निवासी कैप्टन (सेवानिवृत्त) रामराज पांडे, जिनके पुत्र और भतीजे वर्तमान में सीमा पर तैनात हैं, ने इस संवाद में भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए। इसी प्रकार कई अन्य परिजनों एवं रिटायर्ड सैनिकों ने भी संवाद में सहभागिता निभाई।

सैनिकों और उनके परिजनों को प्रणाम : एसडीएम

एसडीएम संजय कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिकों का योगदान देश के लिए सर्वोपरि है और उनके परिजन भी उतने ही सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों की शहादत और सेवा को केवल प्रशंसा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से जवाब दिया जाना चाहिए।

एसडीएम ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों की बहादुरी को याद करते हुए सभी के साथ मिलकर भारत माता की जय और वंदे मातरम का सामूहिक उद्घोष भी किया।

पूर्व सैनिकों की रही महत्वपूर्ण सहभागिता

डुमरिया, अचला नवाडीह, झूरा, देवगाना आदि क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और सैनिक कल्याण से जुड़ी अपनी बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि सैनिक सेवा से भले ही वे सेवानिवृत्त हो चुके हों, लेकिन राष्ट्र सेवा से कभी रिटायर्ड नहीं होते। सभी पूर्व सैनिकों ने समाज में अपनी निशुल्क सेवाएं देने का प्रस्ताव भी एसडीएम के समक्ष रखा।

शहीदों के परिजनों की उपस्थिति 

कार्यक्रम में शहीद आशीष तिवारी के पिता अरविंद तिवारी और शहीद रामप्रीत ठाकुर की पत्नी संकलिया देवी एवं पुत्र बृजमोहन ठाकुर की उपस्थिति ने पूरे माहौल को भावुक बना दिया।

संकलिया देवी ने बताया कि शहादत के बाद भी उन्होंने अपने दोनों बेटों को सेना में भेजा है।

निजी समस्याओं और सुझावों पर हुई चर्चा

इस संवाद में उपस्थित लोगों ने गढ़वा, मेराल, मझिआंव और डंडई अंचल से जुड़ी अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

पूर्व सैनिकों ने पूर्व सैनिक कार्यालय की स्थापना, शहीद स्मारक निर्माण और सिविल डिफेंस को सक्रिय करने जैसे अहम सुझाव दिए।

एसडीएम ने किया सम्मानित अभिवादन

एसडीएम संजय कुमार ने उपस्थित पूर्व सैनिकों और सैनिकों के परिजनों के सम्मान में उनके चरण स्पर्श कर अभिवादन किया और कहा कि वे ऐसे लोगों के बीच बैठकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय प्रतिष्ठान का योगदान

स्थानीय व्यावसायिक प्रतिष्ठान बाबा कमलेश के प्रोपराइटर कमलेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सैनिक परिजनों और रिटायर्ड सैनिकों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया।

यह आयोजन न केवल एक संवाद था, बल्कि देश की सुरक्षा में लगे जांबाजों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का एक सशक्त माध्यम बना।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play