whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054234
Loading...


सप्ताहिक भंडारा का 75वां सप्ताह पूर्ण, आगे भी निरंतर जारी रहेगी सेवा : आकाश केशरी

location_on गढ़वा access_time 13-May-25, 10:12 PM visibility 650
Share



सप्ताहिक भंडारा का 75वां सप्ताह पूर्ण, आगे भी निरंतर जारी रहेगी सेवा : आकाश केशरी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :‘फूड फॉर हंगर’ प्रोजेक्ट के तहत संकट मोचन मंदिर के समीप आयोजित हुआ भंडारा

गढ़वा शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में मंगलवार को साप्ताहिक भंडारा का आयोजन किया गया, जो इस बार अपने 75वें सप्ताह में प्रवेश कर गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत जरूरतमंदों को पूड़ी, सब्ज़ी, बुंदिया और रसगुल्ला का वितरण किया गया।

इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उदय सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने विशेष दिन पर संस्था के इस सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। उदय सिंह ने कहा, “मैं लंबे समय से सोशल वर्कर संस्था से जुड़कर ‘फूड फॉर हंगर’ प्रोजेक्ट के तहत जरूरतमंदों की सेवा करता आ रहा हूं।

इससे पूर्व भी कई बार भंडारे में शामिल होकर लोगों को भोजन वितरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, और यह सेवा करके मन को आत्मिक संतोष मिलता है।”

उन्होंने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि सोशल वर्कर संस्था का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। समाज के हर उस व्यक्ति को जो सेवा की भावना रखता है, इस प्रकार के कार्यों में भागीदार बनना चाहिए।

संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि शहर के नागरिकों के सहयोग से ‘फूड फॉर हंगर’ प्रोजेक्ट अनवरत रूप से जारी है। उन्होंने उदय सिंह जी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए संस्था की ओर से आभार प्रकट किया और उन्हें पूरी टीम की ओर से बधाई दी।

इस अवसर पर संस्था के सदस्य शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, पियूष गुप्ता, चन्दन केशरी, और प्रवीण मधेसिया समेत अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाई।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play