whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157290 readers visited
Loading...

Advertisement

सैनिकों के सम्मान में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा, आतंकवाद के खिलाफ सेना के पराक्रम को किया गया सलाम

location_on गढ़वा access_time 13-May-25, 10:04 PM visibility 645
Share



सैनिकों के सम्मान में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा, आतंकवाद के खिलाफ सेना के पराक्रम को किया गया सलाम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह यात्रा 16 मई, शुक्रवार को सुबह 8 बजे काली स्थान (चिनियां मोड़) से मझीआंव मोड़ तक निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य हाल ही में पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में और भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के कैंपों को नष्ट किए जाने के समर्थन में जनभावना को प्रकट करना है।

इस आयोजन में पूर्व सैनिक, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, छात्र, युवा, व्यापारी, महिलाएं एवं अन्य राष्ट्रवादी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने के लिए आयोजित की जा रही है।

Advertisement
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सेना को आतंकियों के खिलाफ खुली छूट दिए जाने के फलस्वरूप हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है।

विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव सेना के साथ खड़े हैं। पहलगाम हमले के बाद भारत की सेना और मोदी सरकार ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है। आज विश्व भारत की शक्ति को नमन कर रहा है और पाकिस्तान हताश है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और सेना के साहस ने भारत का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है और भारत की सैन्य शक्ति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साबित किया है।

Advertisement

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मथुरा पासवान, मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, कंचन पाण्डेय, प्रभात तिवारी, अरुण तिवारी, विकास तिवारी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play