whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157513 readers visited
Loading...

Advertisement

कॉफ़ी विद एसडीएम : सैनिकों के परिजनों को मिला विशेष आमंत्रण, प्रशासन करेगा संवाद

location_on गढ़वा access_time 13-May-25, 12:35 PM visibility 673
Share



कॉफ़ी विद एसडीएम : सैनिकों के परिजनों को मिला विशेष आमंत्रण, प्रशासन करेगा संवाद


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पूर्व सैनिकों से भी मांगा गया सुझाव और सहभागिता

गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार द्वारा संचालित लोकप्रिय साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम "कॉफ़ी विद एसडीएम" की अगली कड़ी इस बार राष्ट्र की सेवा में समर्पित सैनिकों के परिजनों को समर्पित  गई है। कार्यक्रम में गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में निवासरत उन परिवारों को आमंत्रित किया गया है, जिनके सदस्य वर्तमान में भारतीय सेना अथवा अन्य सुरक्षा बलों में कार्यरत हैं।

इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य सैनिकों के परिजनों से सीधे संवाद स्थापित कर यह जानना है कि क्या उन्हें किसी प्रकार की प्रशासनिक या अन्य समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
साथ ही, उनसे क्षेत्र की बेहतरी के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा, “हम सब सिविलियन आज स्वतंत्रता और निर्भयता के साथ अपना जीवन जी पा रहे हैं, तो यह हमारे सैनिकों के अदम्य साहस और सेवा भावना के कारण है। ऐसे में यह हमारा कर्तव्य बनता है कि उनके परिजनों की हर संभव मदद करें, उनके सुख-दुख में भागीदार बनें और उन्हें सम्मान दें।”

उल्लेखनीय है कि “कॉफ़ी विद एसडीएम” कार्यक्रम पिछले 23 सप्ताहों से नियमित रूप से हर बुधवार सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में इस बार 14 मई, बुधवार को होने वाले कार्यक्रम में अनुमंडल क्षेत्र के सैनिकों के परिजनों को अनुमंडल कार्यालय, गढ़वा में आमंत्रित किया गया है।

Advertisement

एसडीएम ने पूर्व सैनिकों से भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव देने और प्रशासन के साथ सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

यह कार्यक्रम प्रशासनिक सेवा और नागरिक सहभागिता के बीच सेतु निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play