whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157273 readers visited
Loading...

Advertisement

स्व. संजय करमाली को श्रद्धांजलि, शिक्षक समाज ने कहा– एक कर्मठ योद्धा को खो दिया

location_on गढ़वा access_time 13-May-25, 12:26 PM visibility 650
Share



स्व. संजय करमाली को श्रद्धांजलि, शिक्षक समाज ने कहा– एक कर्मठ योद्धा को खो दिया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारोटेफ एवं राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वा द्वारा टाउन हॉल मैदान में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा

झारखण्ड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) जिला इकाई गढ़वा एवं झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में राजकीयकृत रामासाहु मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय, गढ़वा में पूर्व पदस्थापित शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह झारोटेफ तथा राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष स्वर्गीय संजय करमाली को श्रद्धांजलि देने हेतु टाउन हॉल मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

स्व. करमाली की कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद हुई असामयिक मृत्यु पर शिक्षक समाज गहरा शोक व्यक्त कर रहा है।

Advertisement
श्रद्धांजलि सभा में झारोटेफ जिला इकाई के अध्यक्ष सुशील कुमार ने स्व. करमाली के साथ बिताए पुराने पलों को याद करते हुए कहा कि वे न केवल एक अच्छे शिक्षक थे, बल्कि अत्यंत मिलनसार, कर्मठ, और बहुमुखी प्रतिभा के धनी भी थे। रामगढ़ जिले के बड़काचुंबा गांव निवासी संजय करमाली की पहली पदस्थापना रामासाहु विद्यालय गढ़वा में हुई थी, लेकिन मात्र दो वर्षों के अंदर ही वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए।

सुशील कुमार ने बताया कि उस समय शिक्षक संघ द्वारा सैकड़ों शिक्षकों के सहयोग से उनके इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी गई थी। इसके अतिरिक्त जैक रांची के शिक्षक कल्याण कोष से भी मदद दिलाई गई। बावजूद इसके, लगभग तीन-चार वर्षों तक जुझारू तरीके से बीमारी से लड़ने के बाद वे इस दुनिया से विदा हो गए।

Advertisement
वे अपने पीछे पत्नी और एक मासूम पुत्र को छोड़ गए हैं।

श्रद्धांजलि सभा में झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव सरफुल्लाह अंसारी ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संघ ने उनकी बीमारी के दौरान हरसंभव सहयोग किया और आगे भी उनके परिवार को हर प्रकार से सहायता देने के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने संजय करमाली को एक आदर्श शिक्षक बताते हुए कहा कि उनके निधन से शिक्षक समाज ने एक सच्चा साथी खो दिया है।

इस श्रद्धांजलि सभा में शिक्षक समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से जयप्रकाश सिंह, मंसूर आलम, सौरभ कुमार, रिंकू कुमार पासवान, समीर राज, शिव कुमार, प्रकाश सोनी, राजेश कुमार गुप्ता, ललित मोहन आनंद, पंकज कुमार, संतोष कुमार सिंह और अभय सिंह आदि शामिल थे।

Advertisement

सभी ने स्व. करमाली को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play