whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26471775
Loading...


अवैध बालू उत्खनन से ग्रामीण परेशान, जलसंकट और जन-धन हानि की आशंका

location_on गढ़वा access_time 13-May-25, 12:19 PM visibility 723
Share



अवैध बालू उत्खनन से ग्रामीण परेशान, जलसंकट और जन-धन हानि की आशंका


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



बिशनपुरा : विशुनपुरा प्रखंड के जतपुरा ग्राम में माफियाओं का कहर, प्रशासन पर उठे सवाल

जिले के बिशनपुरा प्रखंड अंतर्गत जतपुरा ग्राम स्थित सरंग बालू घाट पर अवैध बालू उत्खनन चरम पर है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार विरोध के बावजूद सैकड़ों ट्रैक्टरों से प्रतिदिन भारी मात्रा में बालू की ढुलाई की जा रही है। इस बेतरतीब खनन से गांव में जलसंकट की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अत्यधिक दोहन के कारण क्षेत्र के अधिकांश कुएं और चापाकल सूख चुके हैं, जिससे पीने के पानी का संकट गहराता जा रहा है। सिंचाई व्यवस्था ठप होने से खेती भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपे एक ज्ञापन में बताया कि 2017 में जब उन्होंने इसी तरह के अवैध उत्खनन का विरोध किया था, तब बालू माफियाओं ने चार ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि लगातार हो रहे बालू उठाव के कारण नदी की गहराई असामान्य रूप से बढ़ गई है, और अब वह नदी नहीं बल्कि नाले जैसी दिखने लगी है। इससे न केवल जानवरों के लिए पानी पीना मुश्किल हो गया है, बल्कि नदी किनारे के छठ घाट, श्मशान घाट और पुल के पास की जमीन भी कटाव के चलते समाप्ति की कगार पर है।

ग्रामीणों ने यह सवाल भी उठाया है कि जब गांव में न के बराबर निर्माण कार्य हो रहे हैं, तो इतनी बड़ी मात्रा में बालू आखिर जा कहां रहा है? क्या प्रशासन इसकी निगरानी कर रहा है?

गांव वालों ने उपायुक्त से मांग की है कि अविलंब इस अवैध बालू घाट को बंद कराया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।

उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में जलसंकट और पर्यावरणीय नुकसान और भी विकराल रूप ले सकता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play