whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157470 readers visited
Loading...

Advertisement

झारखण्ड के भामाशाह रूपी बलिदानी नारायण साव का योगदान प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम में अतुल्य था

location_on गढ़वा access_time 11-May-25, 03:57 PM visibility 838
Share



झारखण्ड के भामाशाह रूपी बलिदानी नारायण साव का योगदान प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम में अतुल्य था


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम की 168वीं वर्षगाँठ के पावन अवसर पर पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच नवादा,गढ़वा द्वारा बंधन मैरेज हॉल में ' तिलक करो इस मिट्टी से...' नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

             सर्वप्रथम उपस्थित जनों द्वारा प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी नीलांबर-पीतांबर, नारायण साव तथा भूखा साव हलवाई की जन्मस्थली क्रमशः चेमो-सनेया , रमकंडा तथा बड़गड़ से लायी गई पवित्र मिट्टी के कलश का पूजन किया गया। तत्पश्चात् अखंड भारत के मानचित्र पर 18 बजकर 57 मिनट पर 168 दीप एक साथ प्रज्वलित किए गए।

            फिर पवित्र मिट्टी से सभी का तिलक किया गया।

Advertisement

           विषय प्रवेश कराते हुए मंच के निदेशक नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय' ने कहा कि पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच स्थापना काल से स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानियों को समर्पित विभिन्न प्रकार के आयोजन करता रहा है। उसी कड़ी में यह नियमित वार्षिक आयोजन भी है। अभी अमर बलिदानी नीलांबर - पीतांबर, नारायण साव तथा भूखा साव हलवाई की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी का कलश उपलब्ध है। अगले माह तक बलिदानी मंगल पांडेय, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई एवं बाबू कुँवर सिंह की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी भी उपलब्ध हो जाएगी। आप सभी के सहयोग एवं स्नेह से कला मंच निरन्तर ऐसे आयोजन करता रहेगा।

            इस अवसर पर भारतीय थल सेना के नायब सूबेदार चंदन सिंह चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Advertisement
उन्होंने कहा कि भारत माता के वीर सपूतों के सम्मान में पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए।

             समाजसेवी डॉक्टर पातंजलि कुमार केशरी ने कहा कि पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले 'तिलक करो इस मिट्टी से...' कार्यक्रम के माध्यम से प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को जो सम्मान दिया जा रहा है वह अत्यंत सराहनीय है। अगली पीढ़ी को भी इससे अवगत कराने की आवश्यकता है।

              सांसद प्रतिनिधि प्रवीण जायसवाल ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से ही हमें पहली बार प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के बलिदानी रमकंडा निवासी नारायण साव एवं बड़गड़ निवासी भूखा साव हलवाई 

के विषय में जानकारी मिली है।

Advertisement
इसके लिए पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच का हृदय से आभार। इस मंच के ऐसे आयोजनों में मेरा हर प्रकार का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।

              संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के संरक्षक जगतारण तिवारी ने कहा कि स्वातंत्र्य समर के अमर बलिदानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान सभी करना ही चाहिए। क्योंकि अमर बलिदानियों के अतुल्य योगदान के कारण ही हम आज स्वतंत्र हैं।

              प्रेम दीवाना व्यास ने कहा कि मैंने बहुत नाटक किया है। किन्तु पहली बार बलिदानी नीलांबर की भूमिका निभाने का सौभाग्य मुझे नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय' के निर्देशन में मंचित नाटक 'समर्पण' में मिला।

             डॉक्टर रंजीत कुमार ने कहा कि 'तिलक करो इस मिट्टी से...' आयोजन आज इसलिए भी प्रासंगिक हो जाता है कि इसके माध्यम से ही अगली पीढ़ी अपने अमर बलिदानियों के सुकृत्य से परिचित हो पाएगी।

Advertisement

             डॉक्टर शंभू कुमार तिवारी ने कहा कि आज हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हमारा राष्ट्र हमारे प्रयासों से परम् वैभव को प्राप्त हो।

              इनके अतिरिक्त राजीव रंजन तिवारी, जे.पी. रमण, अद्भुत प्रभात ने भी अपने विचार रखे।

              इस अवसर पर तलवारबाजी और कराटे का प्रदर्शन झूलन कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सौरभ कुमार तथा शाहीन परवीन ने किया।

              आशीष दुबे अग्निवीर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

             भारत माता की आरती के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ।

              आयोजन को सफल बनाने में संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के संरक्षक विजय सोनी,गीतांश टीवी के प्रोपराइटर प्रदीप कुमार, कराटे गुरु मनोज संसाई,बीपी डीएवी के संस्कृत शिक्षक डॉक्टर शंभू कुमार तिवारी, कला मंच के पुरुषोत्तम सिंह चंदेल तथा अधिवक्ता आशीष दुबे अग्निवीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement
                  

            आयोजन में कीर्ति ,श्रुति , जाह्नवी ,संतोष कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play