whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26474287
Loading...


कॉफी विद एसडीएम में दुलदुलवा गांव की महिलाओं ने रखी अवैध शराब के खिलाफ आवाज

location_on गढ़वा access_time 07-May-25, 09:13 PM visibility 722
Share



कॉफी विद एसडीएम में दुलदुलवा गांव की महिलाओं ने रखी अवैध शराब के खिलाफ आवाज


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : एसडीएम की पहल को बताया सराहनीय,

         गांव को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प

 गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" के तहत बुधवार को मेराल प्रखंड के दुलदुलवा गांव की लगभग 30 महिलाएं अनुमंडल कार्यालय पहुंचीं और अपने गांव में फैले अवैध शराब के जाल और उससे होने वाली सामाजिक व पारिवारिक समस्याओं को लेकर खुलकर संवाद किया।

शराबखोरी से बिगड़ रहा गांव का माहौल

महिलाओं ने बताया कि गांव में शराब बनाने वालों से अधिक संख्या पीने वालों की है, जिससे शाम होते ही माहौल बिगड़ जाता है और बहन-बेटियों की सुरक्षा चिंता का विषय बन जाती है।

कई महिलाओं ने बताया कि उनके शराबी रिश्तेदार गांव में लंबे समय तक रुकना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें यहां आसानी से शराब मिल जाती है।

रात डर के साये में बीतती है

कुछ महिलाओं ने कहा कि शराब पीकर घर लौटने के बाद पति हिंसक हो जाते हैं, जिससे रात डरावनी बन जाती है। वे जरूरी बात भी सुबह तक टाल देती हैं ताकि नशा उतर जाए।

उठाया संकल्प, मांगी लगातार कार्रवाई

महिलाओं ने एक स्वर में गांव से अवैध शराब का खात्मा करने का संकल्प लिया और एसडीएम से लगातार कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि यह बुराई नहीं रुकी तो पूरा गांव शराब निर्माण में लग जाएगा और कोई अपनी बेटी-बेटा इस गांव में नहीं ब्याहेगा।

एसडीएम ने दिया आश्वासन, साझा किया नंबर

एसडीएम संजय कुमार ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि कोई भी उन्हें डराने या धमकाने का प्रयास करे तो वे सीधे उनसे संपर्क करें। उन्होंने अपना निजी नंबर भी साझा किया और कहा कि पहचान गोपनीय रखकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

जेएसएलपीएस की महिलाएं चलाएंगी अभियान

कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के डीपीएम विमलेश शुक्ला ने कहा कि महिला सहायता समूह की सदस्याएं गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगी और एम्बैसडर की भूमिका निभाएंगी।

गीतों और अनुभवों के जरिए जागरूकता

गांव की सीमा देवी ने कार्यक्रम में एक जागरूकता गीत "नशा न करना, मान लो कहना, मेरे भाई बहना..." प्रस्तुत कर सबको भावुक कर दिया।

साथ ही कई महिलाओं ने अपने संघर्ष के अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने अपने परिजनों को नशा मुक्त कराने की कहानी सुनाई।

इस संवाद कार्यक्रम में रेखा देवी, लीलावती देवी, पूजा देवी, सावित्री देवी, अनीता देवी, सीमा देवी, किरण देवी, शबनम आरा सहित कई महिलाओं ने विचार और सुझाव साझा किए। महिलाओं की एकजुटता और उनके संकल्प से यह स्पष्ट हो गया कि अब दुलदुलवा गांव अवैध शराब के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play