whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157075 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर बोले – खेल को राजनीति से दूर रखना जरूरी

location_on गढ़वा access_time 07-May-25, 09:55 AM visibility 697
Share



गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर बोले – खेल को राजनीति से दूर रखना जरूरी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन सोमवार को पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर किया गया। इस मौके पर क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव सहित सभी प्रमुख पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में जिले के कई खेल प्रेमियों, संघ के सदस्यों व खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत निर्वाचित होकर जो अध्यक्ष और पदाधिकारी चुने गए हैं, वे अब आगामी तीन वर्षों तक क्रिकेट संघ से जुड़े रहेंगे।

Advertisement
उन्होंने पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे जिले में क्रिकेट को नई दिशा देंगे और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज गढ़वा की बेटियां हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। खेल के क्षेत्र में भी उनका उत्साह बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं की 19 सदस्यीय एक टीम तैयार की गई है, जिसे प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए जरूरी संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की होगी।

पूर्व मंत्री ने खेल में बढ़ती राजनीति पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर खेल को राजनीति में घसीटा गया, तो इसका बुरा असर सीधे खिलाड़ियों और खेल के भविष्य पर पड़ेगा।

Advertisement
उन्होंने कहा, “खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता रहा, तो क्रिकेट जैसी लोकप्रिय खेल भी जिले में पूरी तरह से ठप हो जाएगी।” उन्होंने अपील की कि खेल भावना के साथ सभी मिलकर कार्य करें ताकि गढ़वा जिला राज्य में एक अलग पहचान बना सके।

इस अवसर पर नव-निर्वाचित अध्यक्ष राज महेश्वरम ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों के हित में हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया।

वहीं, सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यह चुनाव गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के समर्थन से यह संभव हो सका।

Advertisement
उन्होंने कहा कि वे क्रिकेट को गांव-गांव तक ले जाने और प्रतिभाओं को तराशने का काम करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन झारखंड झामुमो के केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने किया। समारोह में जिले के कई खेल संघों के प्रतिनिधि, क्रिकेट खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने एक स्वर में गढ़वा जिले में खेल के सकारात्मक विकास की कामना की।

सम्मानित होने वाले पदाधिकारी :

अध्यक्ष: राज महेश्वरम

सचिव: राघवेंद्र नारायण सिंह

उपाध्यक्ष: आलोक मिश्रा, डॉ. पंकज प्रभात, रेखा चौबे

कोषाध्यक्ष: श्री रवि शंकर

सह सचिव: कुमार गौरव, गौरव सिंह, अंकित सिंह

गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक उदय नारायण तिवारी, अनिता दत्त, वालीबाल संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे, तीरंदाजी संघ के सचिव धर्मेंद्र पाल, राइफल संघ के सचिव सतेंद्र यादव, कीक बॉक्सिंग सह सचिव मनोज संसाई, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ राम, हॉकी संघ से संतोष शुक्ला, कबड्डी संघ के शिवकुमार, शारीरिक शिक्षक सुशील तिवारी, विकास पांडे, कंचन प्रसाद, आकाश दीप ऋषि, आलोक श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गुप्ता, चंदा देवी, अराधना सिंह सहित सैकड़ों लोग समारोह में शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play