गढ़वा : जरूरतमंदों को जीवनदान देने का लिया संकल्प
कसौधन समाज के सक्रिय सदस्य विवेक कश्यप ने अपने पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक प्रेरणादायक पहल की। उन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती अर्चना कश्यप के साथ गढ़वा ब्लड बैंक में रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। यह विवेक कश्यप का 14वां और अर्चना कश्यप का 4था रक्तदान था।
दोनों पति-पत्नी लंबे समय से जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराते आ रहे हैं और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं।
इस अवसर पर कसौधन समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा, "यह अत्यंत गर्व की बात है कि समाज के सदस्य इतनी ऊँची सोच रखते हैं।
कसौधन समाज निरंतर प्रयासरत है कि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। समाज के सदस्य समय-समय पर रक्तदान कर इस सेवा भाव को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर महिला समाज की अध्यक्ष कंचन कश्यप, शोभा कश्यप, ममता कश्यप, गूंजा कश्यप, इंदु कश्यप, नव्या कश्यप, वंशिका कश्यप तथा समाज के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप, संतोष कश्यप और राजीव कश्यप भी उपस्थित रहे।