whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26474781
Loading...


दुलदुलवा को शराबमुक्त गांव बनाने हेतु प्रशासनिक व सामाजिक पहल जरूरी : एसडीएम

location_on गढ़वा access_time 05-May-25, 07:51 AM visibility 771
Share



दुलदुलवा को शराबमुक्त गांव बनाने हेतु प्रशासनिक व सामाजिक पहल जरूरी : एसडीएम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : एसडीएम ने दुलदुलवा के जंगलों में की छापेमारी

तीन अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, डेढ़ कुंटल महुआ जावा व निर्मित शराब की विनष्ट

उपायुक्त श्री शेखर जमुआर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को मेराल प्रखंड अंतर्गत दुलदुलवा पंचायत का औचक निरीक्षण किया। क्षेत्र में अवैध देशी शराब कारोबार की लगातार मिल रही शिकायतों के आलोक में उन्होंने यह छापेमारी की।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पंचायत भवन में मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत कर्मी एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की और विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ गांव को शराबमुक्त बनाने के लिए संयुक्त प्रयास की अपील की।

ग्रामीणों द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी न दिए जाने के बाद एसडीएम स्वयं जंगल की ओर रवाना हुए।

जंगल में दो घंटे का सर्च अभियान, तीन भट्ठियां ध्वस्त

जंगल में दो घंटे तक चले सघन सर्च अभियान में तीन अवैध शराब भट्ठियों का पता चला। दो भट्ठियों में मौके पर ही शराब निर्माण जारी था। एसडीएम ने सुरक्षा कर्मियों की मदद से सभी भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया तथा लगभग डेढ़ कुंटल महुआ जावा और सभी उपकरणों को नष्ट कर दिया। इस दौरान 20 लीटर तैयार देशी शराब भी बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

गांव में जनजागरूकता अभियान, महिलाओं-बुजुर्गों से संवाद

जंगल से लौटकर एसडीएम संजय कुमार ने गांव की गलियों का भ्रमण किया और बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अवैध शराब के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि “दुलदुलवा अब शराब के लिए बदनाम हो रहा है, जिसे रोकने के लिए सामाजिक चेतना और सामूहिक संकल्प की आवश्यकता है।” उन्होंने स्थानीय महिला समूहों से अपील की कि वे गोपनीय सूचना प्रशासन तक पहुंचाएं और गांव को इस कलंक से मुक्त करने में भागीदारी निभाएं।

पुलिस और उत्पाद विभाग को और अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि इस पूरे अभियान से यह बात सामने आई है कि उत्पाद विभाग एवं स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में अधिक सक्रिय होने की जरूरत है। उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सूचित करने की बात कही।

यह अभियान दुलदुलवा को शराब मुक्त ग्राम बनाने की दिशा में प्रशासनिक संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति का स्पष्ट उदाहरण है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play