whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24856912
Loading...


गढ़वा में तूफान और झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना, लेकिन शहर अंधकारमय

location_on गढ़वा access_time 04-May-25, 11:17 PM visibility 660
Share



गढ़वा में तूफान और झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना, लेकिन शहर अंधकारमय


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शाम करीब 3:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। गरजते बादलों और मूसलधार बारिश ने गढ़वा का मौसम भले ही सुहावना कर दिया, लेकिन इसके साथ ही लोगों की मुश्किलें भी काफी बढ़ गईं।

तेज हवाओं के चलते शहर में कई अस्थायी निर्माण और करकट उड़ गए। टीनशेड और दुकानों की छतें भी प्रभावित हुईं। नारायणपुर क्षेत्र में तेज हवाओं ने बड़े-बड़े पेड़ उखाड़ दिए, जो मुख्य गढ़वा-रंका सड़क पर गिर पड़े। इससे इस मार्ग पर यातायात काफी देर तक बाधित रहा और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वार्ड संख्या 10 में एक सीढ़ी की दीवार गिरने की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्रीय निवासियों के अनुसार हादसा तेज हवा और भारी बारिश के दबाव में दीवार गिरने से हुआ।

फिलहाल बारिश और आंधी से हुए नुकसान का आकलन करना मुश्किल है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत शहर में बिजली व्यवस्था को लेकर बनी हुई है। गढ़वा शहरी क्षेत्र की 33000 वोल्ट लाइन में फॉल्ट आने के कारण पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। शाम से ही गढ़वा शहर अंधकार में डूबा हुआ है।

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि फॉल्ट की सही जगह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि रेस्क्यू टीमों को रवाना कर दिया गया है और फॉल्ट का पता लगने के बाद बिजली बहाल करने के सभी उपाय किए जाएंगे।

यदि फॉल्ट अधिक गंभीर नहीं हुआ, तो बिजली अगले 2-3 घंटों में बहाल की जा सकती है।

जिन घरों में इनवर्टर या बैकअप की व्यवस्था है, वहां स्थिति थोड़ी बेहतर है, लेकिन अधिकांश गरीब परिवार और छोटे दुकानदार जिनके पास ऐसी सुविधा नहीं है, उन्हें रात के अंधेरे और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ रहा है।

यह मौसम की अचानक हुई मार लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। प्रशासन से राहत कार्यों में तेजी लाने की उम्मीद की जा रही है ताकि सामान्य जनजीवन जल्द बहाल हो सके।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#4
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM

#5
गढ़वा: होटल में पुलिस की छापेमारी, 11 हिरासत में – शहर में मचा हड़कंप

location_on गढ़वा
access_time 02-Jun-25, 09:30 PM


Latest News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गढ़वा में महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 11:18 PM

गढ़वा जिला पाल महासभा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:59 PM

देशभक्ति के रंग में रंगा जीएन कॉन्वेंट स्कूल – तिरंगे की निर्माण यात्रा पर परिचर्चा एवं प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:56 PM

शहीदों का स्मरण हमारी परंपरा : 172 बटालियन सीआरपीएफ ने शहीद आशीष कुमार तिवारी को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:14 PM

शिक्षक प्रशिक्षण से ही संभव है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : मदन प्रसाद केशरी

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:10 PM

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में द्वितीय आवधिक मूल्यांकन (PA-II) का परिणाम घोषित, अभिभावकों ने जताया संतोष

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:04 PM

केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा का प्रेरणादायी समाजसेवा कार्य — हिमेश केसरी ने किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:01 PM

गढ़वा डाक जीवन बीमा ने रचा कीर्तिमान, एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय पूरा कर मनाया जश्न

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 09:57 PM

अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार का फूंका पुतला

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 06:54 PM

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 05:40 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play