whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28031117 readers visited
Loading...


डॉ० के. कस्तूरी रंगन को बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया गढ़वा में दी गई श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा access_time 04-May-25, 12:15 PM visibility 787
Share



डॉ० के. कस्तूरी रंगन को बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया गढ़वा में दी गई श्रद्धांजलि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया गढ़वा में आज दिनांक 03 मई 2025 को भारत के प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) की मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ० के. कस्तूरी रंगन को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य श्री आसिस कुमार मण्डल सहित सभी शिक्षकगण ने डॉ० कस्तूरी रंगन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा में उपस्थित सभी शिक्षक एवं छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसके उपरांत विद्यालय प्रांगण में एक विशेष हवन का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य और छात्रों ने भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री मण्डल ने कहा, “डॉ० के. कस्तूरी रंगन न केवल भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के स्तंभ थे, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अमूल्य है। इसरो के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत को अनेक सफल अंतरिक्ष अभियानों की दिशा में अग्रसर किया। इसके साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की रूपरेखा तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। यह नीति भारत की शिक्षा प्रणाली को समकालीन, लचीला और समग्र बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जिसकी प्रेरणा डॉ० कस्तूरी रंगन की दूरदृष्टि एवं शिक्षाप्रेम से मिली।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि डॉ० कस्तूरी रंगन को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया गया है। उन्होंने खगोल-विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान तथा अंतरिक्ष उपयोग के क्षेत्र में 200 से अधिक शोध आलेख प्रकाशित किए हैं और 6 पुस्तकों का संपादन भी किया है।

यह श्रद्धांजलि सभा एक महान वैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं राष्ट्रसेवक को सच्ची श्रद्धांजलि थी, जिन्होंने अपने जीवन को भारत को वैज्ञानिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने हेतु समर्पित कर दिया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play