whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27920854
Loading...


राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में टोला टैगिंग के तहत नामांकित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत

location_on गढ़वा access_time 02-May-25, 06:07 PM visibility 685
Share



राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में टोला टैगिंग के तहत नामांकित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : निदेशक, झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देशानुसार टोला टैगिंग कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर के पोषक क्षेत्र जैसे – घाघरा, झुमरी, सिंदुरिया, चपरी, मकरी, कोनमंडरा, अरसली, बनखेता, बुका, सिंघीताली आदि गांवों से चिन्हित अनामांकित विद्यार्थियों का विद्यालय में प्रथम दिन तिलक लगाकर सामूहिक रूप से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री दिलीप कुमार उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निदेशक द्वारा जारी निर्देशानुसार राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में विभिन्न कक्षाओं में औपबंधिक नामांकन की प्रक्रिया जारी है।

विद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इस शैक्षणिक वर्ष में नामांकन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने छात्रों से नियमित विद्यालय आने और अपने मित्रों को भी प्रेरित करने की अपील की। साथ ही बताया कि एक शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 75% उपस्थिति अनिवार्य है, जिससे जुड़ी सारी सुविधाएं विद्यार्थियों को प्रदान की जाती हैं।

वरिष्ठ शिक्षक श्री सुशील कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के तीन प्रमुख स्तंभों में छात्र-छात्राएं केन्द्र बिंदु होते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाएं आपके लिए हैं और शिक्षकवृंद का निरंतर सहयोग आपको मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से नामांकन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा और छात्रों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण – डॉ. आनन्द कुमार, प्रिया कुमारी, रामु कुमार, उदित नारायण चौबे, अनय कुमार गुप्ता, प्रशान्त कुमार तिवारी, रणजीत बरनवाल, राकेश कुमार वर्मा, कुसुम कुमारी कुजूर, तेरेसा बाखला, अनामिका हेरेंज, विकास कुमार, फ़ैज़ अहमद, दीपक कुमार तिवारी, मनोज कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अरविन्द कुमार मेहता एवं शिवानी कुमारी आदि उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play