whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28368912 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा सदर अस्पताल परिसर स्थित बिरसा दवाखाना का जीर्णोद्धार, 24 घंटे सस्ती दवाएं उपलब्ध

location_on गढ़वा access_time 30-Apr-25, 07:05 PM visibility 651
Share



गढ़वा सदर अस्पताल परिसर स्थित बिरसा दवाखाना का जीर्णोद्धार, 24 घंटे सस्ती दवाएं उपलब्ध


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में स्थित बिरसा दवाखाना का मंगलवार को विधिवत रूप से जीर्णोद्धार किया गया। शुभारंभ सचिन उमेश कुमार अग्रवाल और संस्था के कोषाध्यक्ष विनय कुमार राय ने पूजा-पाठ कर के किया। जीर्णोद्धार के बाद यह दवाखाना आम जनता के लिए और अधिक सुलभ और उपयोगी बन गया है।

इस अवसर पर बिरसा दवाखाना के कोषाध्यक्ष विनायक राय ने जानकारी दी कि बिरसा औषधि केंद्र पूर्व से ही संचालित था, लेकिन लोगों की बढ़ती आवश्यकताओं और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसका पुनः विकास किया गया है। उन्होंने बताया कि अब यह दवाखाना 24 घंटे खुलेगा और यहां अन्य दवा दुकानों की तुलना में सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Advertisement

विनायक राय ने कहा कि अक्सर लोग रात या आपातकालीन परिस्थितियों में दवा के लिए परेशान रहते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए बिरसा दवाखाना में 24 घंटे दवा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यह भी बताया गया कि संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों को लगातार सहयोग दिया जाता है, जिनके लिए निशुल्क दवाओं की भी व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल मैनेजर सूर्यमणि त्रिपाठी, डॉ. विकास केसरी, उत्तम कुमार, पवन कुमार, अक्षय कुमार, चंदन स्वामी, करण कुमार, अभिषेक भारद्वाज, शुभम चौबे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play