whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27931589
Loading...


हेमंत सरकार पर भाजपा का प्रहार: बिजली दर बढ़ोतरी को बताया जनता के साथ धोखा

location_on गढ़वा access_time 30-Apr-25, 07:01 PM visibility 556
Share



हेमंत सरकार पर भाजपा का प्रहार: बिजली दर बढ़ोतरी को बताया जनता के साथ धोखा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड में एक मई से बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने इस फैसले को जनता के साथ "धोखा" बताते हुए कहा कि झामुमो सरकार ने बिजली फ्री देने का वादा कर सत्ता में आने के बाद जनता पर महंगाई का बोझ डालने का काम किया है।

रितेश चौबे ने कहा कि बिजली की कीमतें बढ़ने से घरेलू उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा और इसका असर अन्य क्षेत्रों में भी महंगाई के रूप में देखने को मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार जनहित की उपेक्षा कर रही है और जनता को न तो सुचारु रूप से बिजली मिल रही है, न ही वादों के मुताबिक राहत।

उन्होंने कहा कि गर्मी से लेकर बरसात तक बिजली विभाग सेवा सुधार के नाम पर बार-बार कटौती करता है और अब ऊपर से दरों में वृद्धि कर दी गई है, जिससे जनता त्रस्त है। चौबे ने झामुमो सरकार पर कर वसूली का खेल खेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर और गांव दोनों क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ता बिजली दर बढ़ोतरी से परेशान हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बिजली कनेक्शन देने के नाम पर विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से मोटी रकम वसूली जाती है, जिससे गरीब तबका कनेक्शन लेने में असमर्थ हो जाता है। भाजपा ने मांग की है कि बिजली कनेक्शन के लिए मामूली शुल्क तय किया जाए ताकि आम जनता को कठिनाई न हो।

रितेश चौबे ने झामुमो पर आरोप लगाते हुए कहा, "हेमंत सरकार को जनादेश जनता की सेवा के लिए मिला था, लेकिन बिजली दर बढ़ाकर उसने जनता के विश्वास का अपमान किया है।

" उन्होंने सरकार से अपील की कि बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लेकर बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए ताकि आम लोग राहत महसूस कर सकें।

इस मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल, नवीन जायसवाल, राजेश विश्वकर्मा, लव ठाकुर समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play