whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28156869 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने शुरू किया पनशाला, जन्मदिवस के अवसर पर हुआ शुभारंभ

location_on गढ़वा access_time 29-Apr-25, 02:00 AM visibility 642
Share



भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने शुरू किया पनशाला, जन्मदिवस के अवसर पर हुआ शुभारंभ


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :  जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वाधान में आज जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन के पूर्व पदाधिकारी मनोज केशरी की पुत्री सुरभि केशरी एवं फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष मदन केशरी की सुपुत्री श्रेया आनंद के जन्म दिवस के अवसर पर पनशाला का शुभारंभ किया गया।

गढ़वा के पुरानी बाजार सुतली पट्टी स्थित हिंदुस्तान सेनेटरी के पास तथा छठ घाट स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल के समीप भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए राहगीरों के लिए पनशाला प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के पूर्व उपाध्यक्ष ध्रुव केशरी ने की।

उपस्थित जायंट्स पदाधिकारियों ने मिष्ठान खिलाकर एवं शीतल जल पिलाकर पनशाला का उद्घाटन किया।

Advertisement
मौके पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि राहगीरों एवं जरूरतमंदों को पानी पिलाना एक पुण्य कार्य है। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने आमजनों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों की छतों पर या खुले स्थानों में पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करें ताकि वे भीषण गर्मी में अपनी प्यास बुझा सकें। साथ ही, लोगों से भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई ताकि लू से बचाव हो सके।

इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, मदन प्रसाद केशरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी, रूपा गंजी, जायंट्स ग्रुप गढ़वा के प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खां, वित्त निदेशक अशोक केशरी, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, दीपक तिवारी और मनदीप प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play