whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161644 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

झामुमो सरकार पर बरसे भाजपा मीडिया प्रभारी रितेश चौबे

location_on गढ़वा access_time 29-Apr-25, 01:15 AM visibility 627
Share



झामुमो सरकार पर बरसे भाजपा मीडिया प्रभारी रितेश चौबे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : तीन महीनों से बंद वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन को लेकर उठाए सवाल

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन पिछले तीन महीनों से बंद है, जिससे जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेंशन से अपने दवा, भोजन और वस्त्र की व्यवस्था करने वाले जरूरतमंद लोग काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

रितेश चौबे ने कहा कि गढ़वा समेत पूरे झारखंड में पेंशन पर निर्भर वृद्ध, विधवा और विकलांग लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पेंशन के लिए लोग दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

Advertisement
उन्होंने कहा कि पेंशन पर आश्रित लोगों का जीवन पूरी तरह अंधकारमय हो गया है, लेकिन सत्ता में बैठी झामुमो सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने झामुमो सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहा कि सरकार गरीब जनता के लिए कोई ठोस काम नहीं कर रही है। रितेश चौबे ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने मंईया सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं को धोखा दिया है। चुनाव से पहले सभी महिलाओं को मंईया सम्मान योजना का पैसा देने का वादा किया गया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह वादा भी पूरा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि पहले वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन के तहत मात्र एक हजार रुपए मिलते थे, वह भी अब महीनों से बंद है। वहीं मंईया सम्मान योजना के तहत 2500 रुपए बांटे गए, जो पूरी तरह से अपर्याप्त है।

Advertisement
उन्होंने मांग की कि वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन की राशि बढ़ाकर कम से कम 5000 रुपए प्रति माह की जाए और लंबित पेंशन राशि को अविलंब लाभुकों के खाते में भेजा जाए।

रितेश चौबे ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र कदम नहीं उठाए तो भाजपा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play