whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28156877 readers visited
Loading...

Advertisement

संविधान बचाओ महा रैली को लेकर विश्रामपुर, उंटारी और पांडू प्रखंडों में बैठक एवं पत्रकार सम्मेलन आयोजित

location_on गढ़वा access_time 29-Apr-25, 12:37 AM visibility 554
Share



संविधान बचाओ महा रैली को लेकर विश्रामपुर, उंटारी और पांडू प्रखंडों में बैठक एवं पत्रकार सम्मेलन आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : "संविधान बचाओ महा रैली" को लेकर विश्रामपुर, उंटारी और पांडू प्रखंडों में बैठक एवं पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री बिट्टू पाठक ने कहा कि देश में संविधान के अनुरूप शासन नहीं चल रहा है। छात्रों, युवाओं तथा विभिन्न समुदायों के अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तानाशाही रवैया अपनाते हुए संविधान के प्रावधानों को कुचला जा रहा है।

श्री पाठक ने कहा कि छात्रों का भविष्य, युवाओं के सपने, महिलाओं का सम्मान और नागरिकों के अधिकार कुचले जा रहे हैं।

Advertisement
अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने वाले लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद द्वारा न्यायपालिका को परोक्ष रूप से धमकाने की कोशिश का भी आरोप लगाया और कहा कि संविधान की मूल प्रस्तावना को तार-तार करने का प्रयास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है और तानाशाही प्रवृत्ति को सफल नहीं होने देगी।

बैठक में प्रमुख रूप से विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुधीर चंद्रवंशी, सतनारायण तिवारी, विश्रामपुर के पर्यवेक्षक संतोष चौबे, नावा के पर्यवेक्षक रामचंद्र दीक्षित, पांडू के पर्यवेक्षक अशोक सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र शुक्ला, मीर खुर्शीद आलम, रिंकू सिंह, सच्चिदानंद शुक्ला, तुलसी पासवान, सज्जाद अली समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play