whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157167 readers visited
Loading...

Advertisement

झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा की मासिक बैठक में आतंकी घटनाओं की निंदा, स्वास्थ्य बीमा पर चर्चा

location_on गढ़वा access_time 29-Apr-25, 12:06 AM visibility 528
Share



झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा की मासिक बैठक में आतंकी घटनाओं की निंदा, स्वास्थ्य बीमा पर चर्चा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : के के यादव, अध्यक्ष की अध्यक्षता में झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा की मासिक बैठक दिनांक 28 अप्रैल 2025 को संपन्न हुई। इस बैठक में उपस्थित सभी मंचासीन पदाधिकारियों और पेंशनरों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए अध्यक्ष ने बैठक के एजेंडों पर चर्चा शुरू की।

अध्यक्ष ने कहा कि आज की बैठक में पेंशनरों की ज्वलंत समस्याओं और संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया जाएगा। सबसे बड़ी चिंता देश की सुरक्षा को लेकर है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के पलहल गांव में 22 अप्रैल 2025 को घटित आतंकी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए इस घटना को जघन्य अपराध मानते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत करना, स्वास्थ्य बीमा पर चर्चा, आयकर विभाग द्वारा की गई कटौतियां, आईटीआर दाखिल करने पर विचार और उपाध्यक्ष द्वारा त्यागपत्र पर निर्णय शामिल थे।

Advertisement

सभा को असरफी राम (सचिव), श्रवण कुमार, श्याम बिहारी राम, गोपाल राम, और सीताराम चौबे ने संबोधित किया। सभी ने आतंकवादी घटनाओं की निंदा करते हुए स्वास्थ्य बीमा शीघ्र चालू करने का आग्रह किया।

सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किए गए:

विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई।

कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय रिपोर्ट को अनुमोदित किया गया।

आयकर विभाग द्वारा आधार और पैन लिंक न किए जाने पर आयकर रिटर्न जून के अंत तक फाइल करने का निर्णय लिया गया।

पेंशनरों के स्वास्थ्य बीमा को शीघ्र लागू करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

पेंशन कार्यालय में सुविधाओं के सुधार के लिए उपायुक्त से अनुरोध किया जाएगा।

Advertisement

अंत में, अध्यक्ष के संबोधन के बाद शोक सभा आयोजित की गई और जम्मू कश्मीर के आतंकी हमलों में मारे गए पर्यटकों और मृत पेंशनरों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play