whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922589
Loading...


गढ़वा जिला क्रिकेट संघ चुनाव असंवैधानिक, नियमों की अवहेलना से हुआ भ्रष्टाचार का मार्ग प्रशस्त

location_on गढ़वा access_time 28-Apr-25, 11:42 PM visibility 896
Share



गढ़वा जिला क्रिकेट संघ चुनाव असंवैधानिक, नियमों की अवहेलना से हुआ भ्रष्टाचार का मार्ग प्रशस्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के चुनाव को लेकर गंभीर अनियमितताओं का आरोप सामने आया है। निर्वाचित सचिव पंकज चौधरी ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को पत्र लिखकर चुनाव प्रक्रिया में बीसीसीआई (BCCI) के तय मानदंडों और गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के संविधान के नियमों की सरेआम अनदेखी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।

श्री चौधरी ने अपने पत्र में विशेष रूप से संविधान के पृष्ठ संख्या 19 के कॉलम 28 का हवाला देते हुए कहा है कि चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए जो शर्तें निर्धारित की गई हैं, उनका पालन नहीं हो रहा है। संविधान के अनुसार, अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को कम से कम तीन वर्षों का व्यक्तिगत सदस्य होना चाहिए या तीन वर्षों तक किसी संबद्ध इकाई में अध्यक्ष/सचिव/कोषाध्यक्ष के रूप में सेवा करनी चाहिए तथा वर्तमान में कम से कम दो वर्षों से संबंधित इकाई का प्रतिनिधित्व करना चाहिए।

वहीं, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए भी कम से कम दो वर्षों का व्यक्तिगत सदस्यता या सेवा अनुभव आवश्यक है।

चौधरी ने आरोप लगाया कि इन नियमों की अनदेखी कर चुनाव प्रक्रिया चलाई जा रही है, जबकि नामांकित उम्मीदवारों में से कई की सदस्यता और सेवा अवधि निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं करती। इसके अतिरिक्त, कुछ उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अधूरे हैं और उनके सदस्यता शुल्क व पत्र संख्या भी स्पष्ट नहीं हैं।

श्री चौधरी ने राज्य संघ से अनुरोध किया है कि चुनाव प्रक्रिया को संविधान और बीसीसीआई के मानदंडों के अनुरूप दुरुस्त किया जाए, ताकि संघ की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रह सके।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play