whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054164
Loading...


एसडीएम ने अनाधिकृत तौर से चलते पाए गए दो मेडिकल स्टोर किए सील

location_on गढ़वा access_time 28-Apr-25, 05:30 PM visibility 1208
Share



एसडीएम ने अनाधिकृत तौर से चलते पाए गए दो मेडिकल स्टोर किए सील


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कांडी और मझिआंव में औचक छापेमारी, ड्रग इंस्पेक्टर को दी गई कानूनी कार्रवाई की जिम्मेवारी

गढ़वा : उपायुक्त शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय द्वारा जिले भर के केमिस्टों के साथ हुई बैठक के उपरांत, अवैध दवा कारोबार की रोकथाम हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने रविवार को कांडी और मझिआंव क्षेत्र में पांच मेडिकल स्टोर्स पर औचक छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान कांडी और मझिआंव में एक-एक दवा दुकान अनाधिकृत तौर पर संचालित पाई गईं, जिन्हें मौके पर ही इस शर्त के साथ सील कर दिया गया कि ड्रग इंस्पेक्टर की जांच और अग्रेतर कार्रवाई तक दुकान नहीं खोली जाएगी।

एसडीओ संजय कुमार ने जानकारी दी कि कई दुकानदार छापेमारी की भनक लगते ही मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गए, अन्यथा अनाधिकृत दुकानों की संख्या और अधिक हो सकती थी।

कांडी मेन रोड स्थित भास्कर ड्रग स्टोर के संचालक रत्नेश गुप्ता के पास प्रतिबंधित कोटि का लाइसेंस पाया गया, जबकि मौके पर बड़ी मात्रा में एंटीबायोटिक्स और इंजेक्शन जैसी दवाइयाँ मिलीं जो उनके लाइसेंस की अनुमन्यता से बाहर थीं। वहीं, मझिआंव स्थित नौशाद मेडिकल स्टोर के संचालक मजहर अली अंसारी के पास थोक विक्रेता का लाइसेंस पाया गया, जबकि वह खुदरा विक्रय करते मिले, साथ ही उनके यहां प्रतिबंधित दवाइयों का भी कारोबार पाया गया।

दोनों मामलों में ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा को मौके से ही निर्देशित किया गया कि वे नियमानुसार कार्रवाई करें।

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि वे सोमवार को दोनों मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे।

उल्लेखनीय है कि जन स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल प्रशासन द्वारा अवैध दवा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play