whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054162
Loading...


एसडीओ ने अनाधिकृत गैस गोदाम को किया सील

location_on गढ़वा access_time 28-Apr-25, 05:24 PM visibility 970
Share



एसडीओ ने अनाधिकृत गैस गोदाम को किया सील


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहरी क्षेत्र से हटाने के आदेश की अवहेलना पर हुई कार्रवाई

 रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मझिआंव मैन रोड स्थित उजाला एचपी ग्रामीण गैस वितरक के कार्यालय परिसर में बने अनाधिकृत गैस गोदाम पर औचक छापेमारी कर उसे सील कर दिया।

पिछले दिनों प्राप्त जन शिकायतों के आलोक में एसडीओ ने एजेंसी मालिक को गोदाम शहरी क्षेत्र से हटाने और कारण पृच्छा का नोटिस जारी किया था, किंतु निर्धारित समयावधि के भीतर एजेंसी ने न तो गोदाम शिफ्ट किया और न ही संतोषजनक जवाब प्रस्तुत किया। आदेश की अवहेलना के मद्देनजर संजय कुमार ने रविवार को अचानक स्थल का निरीक्षण किया, जहां 46 भरे हुए तथा 130 खाली सिलेंडर पाए गए।

गोदाम मालिक की अनुपस्थिति में मौके पर उपस्थित गोदाम संचालक के पुत्र शादाब आलम को 40 भरे हुए सिलेंडर शर्तों के साथ करमडीह स्थित अधिकृत गोदाम में स्थानांतरित करने की अनुमति दी गई, जबकि शेष खाली सिलेंडरों सहित पूरे गोदाम को मौके पर सील कर दिया गया।

एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना पूर्व अनुमति के गोदाम नहीं खोला जाएगा और न ही शहरी क्षेत्र स्थित कार्यालय में भरे हुए सिलेंडरों का भंडारण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में अनाधिकृत गैस गोदामों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस दिशा में कठोर कार्रवाई की जा रही है।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play