whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922288
Loading...


क्षेत्र भ्रमण में मिले अवैध उत्खनन के मामले पर एसडीओ ने जताई नाराजगी

location_on गढ़वा access_time 28-Apr-25, 05:20 PM visibility 1141
Share



क्षेत्र भ्रमण में मिले अवैध उत्खनन के मामले पर एसडीओ ने जताई नाराजगी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों एवं थानों को दिए सख्त निर्देश

 रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेराल, मझिआंव, कांडी एवं बरडीहा प्रखंड का क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें प्रथम दृष्टया दो स्थानों पर अवैध उत्खनन के मामले मिले, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मेराल प्रखंड के तोलरा गांव के पास चार बिना नंबर के ट्रैक्टर मिट्टी लादे तेज रफ्तार में दौड़ते मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि ये ट्रैक्टर खजुरी गांव के पास से मिट्टी काटकर तोलरा के एक ईंट भट्टे तक ले जा रहे थे।

मौके पर ही ट्रैक्टर मालिकों और भट्टा संचालकों को बुलाया गया तथा उनसे मिट्टी लीज और संचालन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, परंतु वे संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर एसडीओ संजय कुमार ने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध मिट्टी उत्खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया और संबंधित व्यक्तियों का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व गढ़वा सदर प्रखंड के उरसुगी गांव में अवैध मिट्टी कटाई से बने गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद से ही अवैध मिट्टी कटाई पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए थे।

दूसरा मामला बरडीहा प्रखंड का है, जहां बभनी गांव के समीप बाकी नदी से निकाली गई लगभग 60 से 80 ट्रैक्टर बालू का अवैध डंप मिला।

पास में एक ट्रैक्टर और एक जेसीबी भी खड़े पाए गए। इस पर एसडीओ ने खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव, अंचल अधिकारी राकेश सहाय एवं बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह को निर्देश देते हुए डंप संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। मौके पर मौजूद बालू भंडार का जिम्मा थाना प्रभारी को सौंपा गया।

एसडीओ संजय कुमार ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जब क्षेत्र भ्रमण के दौरान सड़क किनारे अवैध उत्खनन पकड़ा जा सकता है तो नियमित रूप से क्षेत्र में रहने वाले अधिकारी इसे क्यों नहीं पकड़ पाते हैं। उन्होंने खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों एवं थानेदारों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से अवैध उत्खनन रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play