whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161907 readers visited
Loading...

Advertisement

समाजसेवी स्व. कृत्यानंद श्रीवास्तव की चतुर्थ पुण्यतिथि पर लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन ने दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा access_time 28-Apr-25, 05:15 PM visibility 566
Share



समाजसेवी स्व. कृत्यानंद श्रीवास्तव की चतुर्थ पुण्यतिथि पर लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन ने दी श्रद्धांजलि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सदर अस्पताल प्रांगण में प्रतिमा पर माल्यार्पण

 समाजसेवी सह लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय कृत्यानंद श्रीवास्तव की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सदर अस्पताल प्रांगण स्थित स्व. कृत्यानंद जी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित हुआ।

ज्ञातव्य है कि स्व. कृत्यानंद श्रीवास्तव रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे थे। खुद किडनी रोग से जूझते हुए भी वे निरंतर रक्तदान अभियान चलाते रहे और हजारों जिंदगियों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

श्रद्धांजलि सभा में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के अध्यक्ष लायन उमाकांत पाण्डेय, नवनिर्वाचित द्वितीय उपजिलापाल लायन कंचन साहू, लायन रवि अग्रवाल सहित क्लब के सदस्यों और स्व. कृत्यानंद के परिवारजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय कृत्यानंद जी की स्मृति में मौन रखा गया और उनके समाजसेवा के कार्यों को याद किया गया।

@

सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष लायन उमाकांत पाण्डेय, लायन रवि अग्रवाल और लायन कंचन साहू ने स्व. कृत्यानंद जी के जीवन और कार्यों को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि कृत्यानंद जी का समर्पण और सेवा भावना आज भी समाज के लिए मिसाल है।

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के सदस्यों ने सदर अस्पताल के सभी वार्डों एवं कुपोषण विभाग में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए, जिससे मरीजों में खुशी का माहौल देखा गया।

Advertisement

इस अवसर पर जिला 322A के नवनिर्वाचित द्वितीय उपजिलापाल लायन कंचन साहू, क्लब अध्यक्ष लायन उमाकांत पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष लायन हर्ष अग्रवाल, फ़ूड फॉर हंगर चेयरमैन लायन संतोष अग्रवाल, लायन डॉ पातंजलि केशरी, सचिव लायन नीरज कमलापुरी, लायन रवि अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष लायन रविन्द्र जायसवाल, प्रकाश शंकर गुप्ता, लायन विजय सोनी, लायन अरविंद गुप्ता, लायन दिब्यानंद श्रीवास्तव, लायन कुसूम पाण्डेय तथा स्व. कृत्यानंद श्रीवास्तव के परिवारजन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play