whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162384 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

डॉ. कुलदेव चौधरी को मिला जागरण हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड 2025 का सम्मान

location_on गढ़वा access_time 28-Apr-25, 05:08 PM visibility 624
Share



डॉ. कुलदेव चौधरी को मिला जागरण हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड 2025 का सम्मान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : होटल रैडिसन ब्लू राँची में आयोजित हुआ चिकित्सकों का सम्मान समारोह

दैनिक जागरण के तत्वावधान में "जागरण हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड - 2025" का भव्य सम्मान समारोह राँची स्थित होटल रैडिसन ब्लू में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, दैनिक जागरण राँची के महाप्रबंधक पारितोष झा, एजीएम धर्मेंद्र कुमार और डॉ शशि बाला सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई।

समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए चिकित्सकों और समाजसेवियों को चिकित्सा तथा सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Advertisement
इस अवसर पर चौधरी जेनरल एंड लकवा हॉस्पिटल, गढ़वा के चेयरमैन सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी को भी स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डॉ चौधरी को यह सम्मान उनके सरकारी सेवाओं के साथ-साथ अतिसुदूरवर्ती क्षेत्रों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाने के लिए दिया गया। उन्होंने बीमारियों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और लोगों को स्वस्थ रहने की जानकारी प्रदान की।

सम्मान समारोह में अपने संबोधन में डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा, "मैं गाँव की गली से निकलकर आज चिकित्सा पदाधिकारी बना हूँ, इसलिए लोगों के दुःख-दर्द को भलीभांति समझता हूँ।

Advertisement
समाज के बीच रहकर सेवा करने में जो सुकून और सम्मान मिलता है, वह अनमोल है। मनुष्य को मानवता के धर्म का पालन करते हुए एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।"

उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान वे अपने दिवंगत माता-पिता, गुरुजनों, परिवार के सदस्यों और सभी शुभचिंतकों को समर्पित करते हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में डॉ चौधरी के साथ उनकी धर्मपत्नी डेंटल सर्जन डॉ जुली कुमारी और बेटी ओलिविया रानी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम की भूरी-भूरी सराहना करते हुए दैनिक जागरण परिवार को इस आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play