whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054271
Loading...


पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में झामुमो का आक्रोश मार्च, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा access_time 28-Apr-25, 04:37 AM visibility 592
Share



पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में झामुमो का आक्रोश मार्च, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गढ़वा जिला इकाई ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के खिलाफ शनिवार को आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मार्च के दौरान देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की जोरदार मांग उठाई गई।

आक्रोश मार्च गढ़वा बस स्टैंड से शुरू होकर सहिजना मोड़ स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास जाकर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शंभू राम ने किया।

आक्रोश मार्च में उपस्थित भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने संबोधन में पहलगाम हमले को मानवता के खिलाफ कुकृत्य बताया।

उन्होंने कहा कि आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाकर जिस निर्ममता से हत्या की, वह अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को तत्काल पकड़कर एनकाउंटर कर देना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा अमानवीय कृत्य करने का साहस न कर सके।

विधायक अनंत प्रताप देव ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने वाली ताकतों को जड़ से समाप्त करना जरूरी है, तभी शहीदों की आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं होगा, तब तक निर्दोषों का खून बहता रहेगा और देश की शांति में बाधा आती रहेगी।

पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने भी सभा को संबोधित किया।

अपने भाषण में उन्होंने कहा कि आतंकवाद देश की अखंडता और शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अब समय आ गया है कि देश के नागरिक एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएं। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे आतंकवाद के खिलाफ जनजागरूकता फैलाएं और देश की एकता को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कामेश्वर बैठा ने कहा कि भारत की संस्कृति सहिष्णुता और भाईचारे की मिसाल रही है, जिसे आतंकवादी ताकतें कमजोर करना चाहती हैं। हमें उनकी साजिशों को नाकाम करना होगा और इसके लिए हर नागरिक को आतंकवाद के खिलाफ सतर्क रहना होगा। साथ ही, उन्होंने सरकार से मांग की कि आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए।

वहीं, झामुमो के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी ने तीखे शब्दों में आतंकवाद की निंदा करते हुए कहा, "पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जानबूझकर निर्दोष हिन्दू पर्यटकों पर हमला किया है। अगर ऐसे आतंकवादी हमारे भारतीय मुसलमानों के हाथ लग जाएं तो हम उनका सीना चीरकर कलेजा निकालने का काम करेंगे।" उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग भाई हैं और रहेंगे। भारत पर बुरी नजर डालने वालों की आंख निकालकर गोटी खेलने का काम भारतीय करेंगे। ताहिर अंसारी ने केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकवादी मानसिकता रखने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और उन्हें ऐसी कड़ी सजा दी जाए कि उनकी आत्मा तक कांप उठे।

मार्च में भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, केंद्रीय सदस्य ताहिर अंसारी, झामुमो के जिला अध्यक्ष शंभु राम, सचिव शरीफ अंसारी, मदनी खान, नितेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, केंद्रीय सदस्य मनोज ठाकुर, अनीता दत्त, जितेंद्र सिन्हा, पिंकी केसरी, आशीष अग्रवाल, अशर्फी राम, चंदन जायसवाल, फरीद खान, कंचन साहू, अंजली गुप्ता, रेखा चौबे, दीपमाला कुमारी, बंदना जायसवाल, फुजैल अहमद, अरविंद यादव, रितेश तिवारी, सोनी देवी, मासूम खान, चंदन पासवान, शमी खान, सलीम जाफर, मनोज तिवारी, जितेंद्र दुबे, रंथा नायक, दीपक सोनी, राजेश गुप्ता उर्फ फंटूश, अरमान सिद्दीकी, गुड्डू खान, साबिर अंसारी, आलमगीर आलम, पंचम सोनी, वसीम खान, जैनुल्लाह अंसारी, कार्तिक पांडे, अरविंद सोनी, सूरज रजक, नवीन तिवारी, शादाब खान, शेरू खान, इमरान अख्तर, मिन्हाज आलम, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रियम सिंह, दिलीप गुप्ता, अमित सिंह, राजा सिंह, आयुष सिंह, अभिषेक मेहता, विवेक सिंह, इमाम हुसैन, गौरव जयसवाल, संजय सिंह अग्रहरि, अविनाश दुबे, फैजुल अंसारी, चंदा देवी, आराधना सिंह, सुजीत चंद्रवंशी, सोमनाथ गुप्ता, भोला केसरी, धनंजय रजक, गौतम शर्मा, निरंजन सिंह, आरिफ रजा, बैजनाथ कुमार, निलेश पांडे, मनोज बैठा, संजय सिंघानिया, रंजन जयकर, अहमद रजा, इफ्तेखार अंसारी, हरिओम यादव, मुन्ना तिवारी, जितेंद्र चौधरी, संतोष चौधरी, मुनेश्वर सिंह खरवार, मेराल से सूर्य प्रकाश, जफिर अंसारी, विनोद प्रसाद, संजय भगत, अरविंद कुमार सिंह, जैनेंद्र कुमार सिंह, जगजीवन राम, कामता सिंह, जोखू अंसारी, नारद शाह, लक्ष्मी विश्वकर्मा, लक्ष्मण साह, संतोष यादव, बलिंदर सिंह, असमुद्दीन अंसारी, शौकत अंसारी, मनोज पासवान, मजुमुद्दीन अंसारी, शुभम गुप्ता, शिबू खान, अंकित पांडेय समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।

सभी ने हाथों में तख्तियां लेकर आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और केंद्र सरकार से आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम का समापन शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के मौन और सामूहिक श्रद्धांजलि के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे गढ़वा शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों में आतंकवाद के खिलाफ गहरा आक्रोश साफ दिखाई दिया।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play