whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161698 readers visited
Loading...

Advertisement

अवैध पटाखा भंडारण को लेकर एक गोदाम सील, अग्रेतर कार्रवाई जारी

location_on गढ़वा access_time 26-Apr-25, 08:58 PM visibility 843
Share



अवैध पटाखा भंडारण को लेकर एक गोदाम सील, अग्रेतर कार्रवाई जारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गुप्त सूचना के आधार पर एसडीओ ने की छापामारी

 गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार एवं संबंधित कर्मियों के साथ सोनपुरवा की एक भीड़-भाड़ वाली गली में अवस्थित एक पटाखा गोदाम को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया।

हालांकि यह गोदाम पहले से लॉक था, गोदाम मालिक को बुलाने के बावजूद वह मौके पर नहीं पहुंचा और न ही चाबियां उपलब्ध करवाईं। किंतु फोन पर उसने स्वीकार किया कि उसके गोदाम के अंदर बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हैं। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने भी गोदाम के अंदर बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने की पुष्टि की।

Advertisement
इस पर तत्काल प्रभाव से नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में उक्त गोदाम को सील कर दिया।

अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उक्त गोदाम को गोदाम मालिक या मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलवाकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय थाना एवं पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को भी सूचना दे दी है। इस क्रम में अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

स्कूल की दीवार से सटा है गोदाम

एसडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त गोदाम एक स्कूल की दीवार से सटा हुआ है। जानकारी के अनुसार, स्कूल में 200 से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं। इलाका भी भीड़-भाड़ वाला और संकरी गली वाला है।

Advertisement
गोदाम संचालक के पास पटाखा भंडारण या विक्रय का कोई लाइसेंस भी नहीं है। इसके बावजूद वहां पटाखा गोदाम रखना दुस्साहस भरा कार्य है।

उन्होंने कहा कि बार-बार छापेमारी और अपील के बावजूद लोग इस प्रकार के अवैध भंडारण से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं इस प्रकार के विस्फोटकों का अवैध भंडारण या खरीद-बिक्री हो रही है, तो वे प्रशासन को जरूर सूचित करें। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

यदि लोग जानते हुए भी सूचना नहीं देते हैं, तो वे कहीं न कहीं अपनी ही सुरक्षा से खिलवाड़ करते हैं।

आतिशबाजी करने वालों से मांगा जाएगा खरीद का स्रोत

संजय कुमार ने कहा कि विभिन्न शादी-विवाह, पार्टियों और अन्य आयोजनों में आतिशबाजी करने वाले लोगों से भी पूछा जाएगा कि वे आतिशबाजी का सामान कहां से खरीद कर लाए हैं।

Advertisement

उन्हें अपने साथ खरीद संबंधित कागजात रखने होंगे ताकि यह प्रमाणित हो सके कि उन्होंने किसी लाइसेंसधारी दुकान से ही विस्फोटक खरीदे हैं, न कि किसी अवैध गोदाम से।

यदि खरीद का स्रोत नहीं बता पाए, तो आतिशबाजी करने वालों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

एसडीओ ने कहा कि ये सभी कदम नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से सहयोग करने की अपील की और याद दिलाया कि कुछ ही दिनों पहले गढ़वा जिले में अवैध पटाखा भंडारण के कारण पांच लोगों की असामयिक मौत हो गई थी। अब ऐसा मार्मिक दृश्य फिर कभी न देखने को मिले, इसके लिए सभी को सतर्क रहना आवश्यक है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play