whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26471525
Loading...


एसडीओ ने अधूरी पेयजल योजनाओं का किया निरीक्षण

location_on गढ़वा access_time 26-Apr-25, 06:26 PM visibility 567
Share



एसडीओ ने अधूरी पेयजल योजनाओं का किया निरीक्षण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विभागीय पदाधिकारियों को अधूरे कार्यों की जांच कर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

 'कॉफी विद एसडीएम' कार्यक्रम में अचला पंचायत के मुखिया मुखराम भारती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आलोक में गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने शुक्रवार को अचला पंचायत अंतर्गत नारायणपुर गांव का दौरा कर अधूरी पड़ी पेयजल योजनाओं का निरीक्षण किया।

मुखिया श्री भारती ने कार्यक्रम में बताया था कि पंचायत क्षेत्र में वर्ष 2022-23 की कई पेयजल योजनाएं अब तक अधूरी हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीओ ने निरीक्षण के क्रम में पाया कि डेढ़ वर्ष पूर्व की गई पांच बोरिंग आज भी अधूरी अवस्था में हैं।

न तो इनमें पंप लगाए गए हैं और न ही जलमीनारों का निर्माण किया गया है।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ को जानकारी दी गई कि नारायणपुर के रामू कुमार मेहता, राजेंद्र कुमार मेहता, श्याम मेहता, लखन शर्मा के घर के सामने तथा सिमरियाटोला में कुल पांच बोरिंग फरवरी 2024 में कराई गई थीं। जलमीनार निर्माण के लिए फाउंडेशन की खुदाई और निर्माण सामग्री (गिट्टी, बालू) तो मौजूद है, लेकिन कार्य आगे नहीं बढ़ा।

स्थानीय ग्रामीणों ने एसडीओ से आगामी भीषण गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए योजनाओं को शीघ्र फंक्शनल कराने की मांग की। इस पर संजय कुमार ने संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता को दो दिन के भीतर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

साथ ही प्राक्कलन व निविदा शर्तों के अनुरूप शेष कार्य जल्द पूरा करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने नमूने के तौर पर एक बोर में जलस्तर की स्थिति भी रस्सी से जांची। मौके पर पंचायत के उप मुखिया रामनाथ महतो, उदय रजवार, महेंद्र महतो, रिंकू देवी, कविता देवी, चंदन मेहता, रामू कुमार, श्रवण कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play