गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक व विश्व अध्यक्ष, पद्मश्री स्व. नाना चुदास्मा की पत्नी एवं जायन्ट्स की चेयरपर्सन श्रीमती सायना एन. सी. की माता श्रीमती मुनिरा चुदास्मा के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समूह के अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्यक्षता में ज्ञान निकेतन स्कूल में आयोजित हुआ।
शोक सभा में वक्ताओं ने स्व. मुनिरा चुदास्मा के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वह एक कुशल गृहिणी होने के साथ-साथ समाज के प्रति संवेदनशील सोच रखने वाली महिला थीं। जायन्ट्स इंटरनेशनल की स्थापना के बाद इसे मजबूत आधार देने में उन्होंने अपने पति नाना चुदास्मा का हर कदम पर साथ देकर सेवा क्षेत्र में एक मिसाल कायम की।
वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
शोकसभा में जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के पूर्व स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, एम. पी. केशरी, फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी (रूपा गंजी), जायन्ट्स गढ़वा के वित्त निदेशक अशोक केशरी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी (पोस्ट ऑफिस) तथा प्रसिद्ध हृदय रोग सर्जन डॉ. विकास केशरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।