whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161652 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

एसडीएम ने रजिस्ट्री ऑफिस का किया औचक निरीक्षण

location_on गढ़वा access_time 22-Apr-25, 10:08 PM visibility 865
Share



एसडीएम ने रजिस्ट्री ऑफिस का किया औचक निरीक्षण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मंगलवार को गढ़वा एसडीएम संजय कुमार ने उप निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित नागरिकों और कर्मियों से आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं। एसडीएम ने निबंधन कार्यालय में सरकारी कर्मचारियों के साथ प्राइवेट व्यक्तियों की संलिप्तता की भी जांच की, लेकिन प्रथम दृष्टया उन्हें कोई भी प्राइवेट मिडिल मैन नहीं मिला।

 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने रजिस्ट्री कराने आए लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और समाधान का आश्वासन दिया। इसके उपरांत सब रजिस्ट्रार श्री विवेक कुमार पांडेय के साथ उन्होंने एक संक्षिप्त समीक्षा बैठक की, जिसमें निबंधन विभाग द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुपालन की स्थिति पर चर्चा की गई।

Advertisement

एसडीएम ने निर्देश दिया कि विभागीय चेकलिस्ट का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि भूमि विवादों की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सदर अनुमंडल क्षेत्र के अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने पर बल दिया।

रजिस्ट्री कार्यालय परिसर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के संबंध में भी एसडीएम ने आवश्यक सुझाव दिए। इस पर सब रजिस्ट्रार ने बताया कि कार्यालय जल्द ही अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थानांतरित होने वाला है, इसलिए फिलहाल स्थायी सुधारों पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया है।

राजस्व संग्रहण में सब रजिस्ट्रार और उनके कार्यालय के कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए एसडीएम संजय कुमार ने उन्हें बधाई दी।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play