गढ़वा : गढ़वा जिले के शाहपुर सड़क पर हर मोड़ के पास एक दर्दनाक हादसे में एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नर्मदा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार चौधरी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार गढ़वा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय समाजसेवी दौलत सोनी घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत घायल धर्मेंद्र को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के उपायों को और प्रभावी बनाने की मांग की है।